टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

बिहार न्यूज़ / BIHAR NEWS: दिवाली की खरीदारी कर लौटते वक्त ट्रक की चपेट में आए दो दोस्त, मौके पर मौत से परिवार में मातम का माहौल

BIHAR NEWS: दिवाली की खरीदारी कर लौटते वक्त ट्रक की चपेट में आए दो दोस्त, मौके पर मौत से परिवार में मातम का माहौल

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जो दिवाली की खरीदारी कर बाइक से लौट रहे थे। राज्य में लगातार बढ़ते सड़क हादसों के मामलों में इस घटना ने इलाके के लोगों को स्तब्ध कर दिया है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

रफीगंज मार्ग पर हादसे का मंजर

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के रफीगंज मार्ग पर मंगलवार रात घटी, जब बाइक पर सवार तीन दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की पहचान कमलेश चौधरी (22) और राहुल पासवान (25) के रूप में हुई, दोनों रफीगंज प्रखंड के बलिगांव के निवासी थे। गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक गुंजन मेहता को प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

परिवारों में मातम, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिवाली की खरीदारी के बाद घर लौट रहे इन दोस्तों के साथ हुए हादसे के विरोध में परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए रफीगंज-शिवगंज रोड पर जाम लगा दिया। हालांकि, पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

पुलिस ने की जांच की शुरुआत

घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना की एसआई वर्षा कुमारी और मदनपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 30, 2024, 01:00 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / BIHAR NEWS: दिवाली की खरीदारी कर लौटते वक्त ट्रक की चपेट में आए दो दोस्त, मौके पर मौत से परिवार में मातम का माहौल