कैटेगरी

दरभंगा न्यूज़: मधुबनी का नेपाली देशी शराब तस्कर बाइक के साथ गिरफ्तार

दरभंगा न्यूज़: दरभंगा पुलिस ने मधुबनी के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई अंतरजिला शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का
Updated at :

दरभंगा न्यूज़: दरभंगा पुलिस ने मधुबनी के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई अंतरजिला शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

Share:
गूगल न्यूज़

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मधुबनी के लखनौर के निर्मली थाना निवासी आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 81 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई, साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

दरभंगा न्यूज़ जानकारी के अनुसार, दरभंगा पुलिस का Anti Liquor Campaign जारी है, जिसके तहत शराब व्यापारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत बेनीपुर अनुमंडल के सकतपुर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान यह सफलता मिली।

गश्ती के दौरान मछरेहटा चौक के पास एक सप्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से 81 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मधुबनी जिले के निर्मली थाना लखनौर निवासी सत्यनारायण यादव के पुत्र आदित्य कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े :-

लेखक के बारे में By Ritu Sharma
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें