Samastipur Government Teacher Death News: दरभंगा में समस्तीपुर के शिक्षक ने की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग में जान देने की आशंका
Samastipur Government Teacher Death News: समस्तीपुर के सरकारी शिक्षक नीरज कुमार ने दरभंगा में आत्महत्या कर ली। प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। शादी से पहले दुखद घटना, पूरी जानकारी पढ़ें।
Samastipur Government Teacher Death News: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। समस्तीपुर जिले के पांड गांव निवासी 32 वर्षीय सरकारी शिक्षक नीरज कुमार ने आत्महत्या कर ली। उनका शव बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो गांव में उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच के अनुसार, प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। नीरज कुमार की 28 अप्रैल को फलदान की रस्म होने वाली थी।
घटना के दिन, शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी के बाद नीरज अपने कमरे पर लौटे थे। शाम 4 बजे एक सहकर्मी ने फोन किया, लेकिन नीरज ने कॉल रिसीव नहीं किया। आशंका होने पर साथी शिक्षक मौके पर पहुंचे, जहां दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर देखा गया कि नीरज फंदे से लटके हुए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग जुटे और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

