Skip to main content
Samastipur News

दरभंगा में गोलीकांड: गांव में छाया खौफ, बदमाशों ने युवक को मारी गोली – जानें पूरी कहानी

दरभंगा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली: बुधवार की शाम दरभंगा के इटहर पंचायत के बरनिया गांव में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी,

Updated at :

दरभंगा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली: बुधवार की शाम दरभंगा के इटहर पंचायत के बरनिया गांव में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में हुई है और पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई है।

दरभंगा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली: पैर में लगी, अस्पताल में भर्ती

घायल युवक की पहचान वकील राय के बेटे रचित राय (25) के रूप में की गई है। परिजनों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशेश्वरस्थान में प्राथमिक उपचार के लिए लाया, जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे DMCH (दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल) रेफर कर दिया।

रचित राय ने बताया, “हम दरवाजे पर कुर्सी पर बैठे थे, तभी गांव के सरोज राय बाइक से आया और गोली मारकर फरार हो गया। गोली मेरे पैर में लगी है। एक दिन पहले सरोज राय और उनके परिवार ने मेरे पिता के साथ मारपीट की थी। इसका वीडियो भी कुछ लोगों ने बनाया था।”

दरभंगा में गोलीकांड की पुलिस जांच: घायल युवक ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उसने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते आज उसे जान से मारने की कोशिश की गई।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:-

Ritu Sharma
लेखक के बारे मेंBy Ritu Sharma
Tags
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें