खेल

Free Fire MAX Redeem Codes 18 Feb 2026: आज के एक्टिव कोड और फ्री रिवॉर्ड्स

टेक्नोलॉजी

Portronics Mport Space 8-in-1 USB-C Hub लॉन्च, SSD स्लॉट और 100W चार्जिंग फीचर

एजुकेशन

SSC GD Exam 2026 Postponed: नई परीक्षा तिथि जल्द, एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप अपडेट

एजुकेशन

MP Board Exam Paper Leak: बुरहानपुर में शिक्षिका निलंबित, जांच शुरू

टेक्नोलॉजी

Google Pixel 10a: लॉन्च से पहले लीक! जानें क्या होगा सबसे बड़ा सरप्राइज

टेक्नोलॉजी

PM Modi का स्मार्ट चश्मा देख दुनिया हैरान, Sarvam Kaze लॉन्च की तैयारी, Meta Glasses को टक्कर

न्यूज़

India-France Deal: H125 हेलिकॉप्टर प्लांट से रक्षा-एयरोस्पेस सेक्टर को नई ताकत

ऑटोमोबाइल

Auto Sector FY27 Growth Outlook: दोपहिया और EV से बढ़ेगी मांग

बिहार न्यूज़ / बिहार समाचार: बहन की शादी के दिन भाई की गोली मारकर हत्या, आरा में मचा कोहराम

बिहार समाचार: बहन की शादी के दिन भाई की गोली मारकर हत्या, आरा में मचा कोहराम

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

आरा, बिहार – बिहार के आरा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक बहन की शादी के दिन भाई की हत्या कर दी गई। परिवार जहां अपनी बेटी की शादी के जश्न में डूबा था, वहीं भाई राज सिंह की हत्या ने इस खुशी के मौके को मातम में बदल दिया। राज सिंह को गोली मार दी गई जब वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे।

घटना का विवरण: अपराधियों ने बहन की शादी में शामिल होने जा रहे भाई को घेरकर मारी गोली


यह घटना आरा जिले के कर्णपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव की है। राज सिंह, जो सुरेंद्र सिंह के बेटे थे, अपनी बहन किम्मी की शादी में शामिल होने के लिए बिहिया लॉज जा रहे थे। उनके साथ उनके चाचा नागेंद्र सिंह भी थे। जैसे ही वे बस स्टैंड के पास पहुंचे, दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इसे भी पढ़े

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

राज के चाचा नागेंद्र सिंह ने बताया कि गोलीबारी के बाद उन्हें और राज को आरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया। इस हमले के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, नागेंद्र सिंह ने यह बताया कि उन्हें किसी भी हालिया विवाद की जानकारी नहीं है, लेकिन राज और एक व्यक्ति साकेत के बीच स्कूल के समय कोई पुराना विवाद हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही है कि वही विवाद हत्या का कारण हो सकता है।

परिवार की अपील: न्याय की गुहार, अपराधियों को सजा दिलाने की उम्मीद


इस घटना ने परिवार के लिए एक खुशी के अवसर को शोक में बदल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश जारी है। परिवार ने पुलिस से न्याय की अपील की है, उनका कहना है कि जो चला गया वह लौटकर नहीं आएगा, लेकिन यदि हत्यारों को सजा मिलती है तो अपराधियों को एक कड़ा संदेश मिलेगा।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 18, 2024, 12:24 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार समाचार: बहन की शादी के दिन भाई की गोली मारकर हत्या, आरा में मचा कोहराम