Karuppu Advance Booking Collection: तृषा कृष्णन इन दिनों चर्चा में है। वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस थलापति विजय को डेट कर रही है और विजय अब तमिलनाडु के सीएम बन गए है। वह उनके शपथ समारोह के दौरान भी मौजूद रही थी। अब उनकी फैंटेसी एक्शन ड्रामा ‘करुप्पु’ को लेकर अपडेट आया है। फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 10 मई को शुरू हुई थी, जिस दिन इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था। विदेशों में भी फिल्म की प्री-सेल के आंकड़े काफी अच्छे नजर आ रहे हैं।
करुप्पु की एडवांस बुकिंग
Sacnilk के अनुसार, ‘करुप्पु’ ने भारत में तमिल वर्शन के 2000 शो में 59,140 टिकट बेचे हैं। तेलुगू वर्जन में फिल्म का खाता अभी खुलना बाकी है। 24 घंटों में, फिल्म ने 92.43 लाख कमाए हैं और अब इसकी नजर दोहरे अंकों में ओपनिंग करने पर है। सबसे ज्यादा कमाई तमिलनाडु (80.47 लाख) में हुई है। केरल में भी फिल्म का प्रदर्शन काफी उम्मीद जगाने वाला है, जहां लगभग 482 शो से 8.11 लाख का कलेक्शन हुआ है। कर्नाटक और तेलंगाना जैसे अन्य राज्यों में फिलहाल कमाई 2.61 लाख और 78.99 हजार है, लेकिन उम्मीद है कि जैसे-जैसे शेड्यूल में स्थानीय भाषाओं के और शो जुड़ेंगे, ये आंकड़े बढ़ेंगे।
विदेशों में क्या है इसका हाल?
विदेशों में भी प्री-सेल्स के आंकड़े अच्छे दिख रहे हैं और आने वाले दिनों में इन आंकड़ों में जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म के प्री-सेल्स बिजनेस का अनुमान 1.39 करोड़ लगाया गया है।
करुप्पु के बारे में जानें
करुप्पु में सूर्या और तृषा वकीलों की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, सूर्या को एक ऐसे इंसान के तौर पर भी दिखाया गया है जो सड़क पर होने वाली लड़ाइयों में माहिर है। ऐसा लगता है कि करुप्पु में एक्शन, ड्रामा, गाने, डांस और दमदार डायलॉग्स का जबरदस्त मेल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सूर्या का किरदार सुपरहीरो फिल्मों से कुछ एलिमेंट्स लेगा।
संबंधित खबरें (Also Read)
क्या भगवान शिव बनेंगे रणवीर सिंह? ‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के राइट्स खरीदने की चर्चा तेज

Mouni Roy-Suraj Nambiar: क्या टूटने की कगार पर है रिश्ता? सोशल मीडिया पर बढ़ीं अलगाव की चर्चाएं

The Great Grand Superhero: Aliens Ka Aagman: एलियंस और सुपरहीरो का धमाका! सूर्या की नई फिल्म ने ट्रेलर से ही बढ़ाया रोमांच

Cannes Film Festival 2026 में गूंजेगी ‘लकड़बग्घा 2’! भारतीय एक्शन फिल्म ने रचा नया इतिहास

फिल्म को लेकर क्या बोले डायरेक्टर?
करुप्पु की रिलीज से पहले, डायरेक्टर RJ बालाजी ने करुप्पु की कहानी के बारे में बात करते हुए कहा, “जब दुनिया एक बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रही हो, तो क्या हो अगर कोई सुपरहीरो आकर उस तकलीफ को खत्म कर दे? हमने इसे एक जबरदस्त और एक्शन से भरपूर अंदाज में दिखाया है कि कैसे वह उभरता है, मुश्किलों का सामना करता है, बुराई को हराता है और अच्छाई को फिर से कायम करता है।”
यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil: प्यार या पजेसिवनेस? ‘चांद मेरा दिल’ के ट्रेलर ने रिश्तों का दिखाया डरावना सच







