Skip to main content
Samastipur News

क्या भगवान शिव बनेंगे रणवीर सिंह? ‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के राइट्स खरीदने की चर्चा तेज

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। उन्होंने इसके राइट्स खरीद लिए है।

Updated at :
क्या भगवान शिव बनेंगे रणवीर सिंह? ‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के राइट्स खरीदने की चर्चा तेज
क्या भगवान शिव बनेंगे रणवीर सिंह? ‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के राइट्स खरीदने की चर्चा तेज (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में हमजा अली मजारी के किरदार से रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। आदित्य धर की फिल्म में रणवीर का ऐसा रूप देखकर दर्शक चौंक गए थे. बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक हर कोई रणवीर की दमदार एक्टिंग की तारीफ कर रहा था। फिल्म में उन्होंने जसकीरत सिंह रंगी का भी रोल निभाया था, जो बाद में अपनी पहचान छिपा कर पाकिस्तान जाता है। अब शायद अगली बार ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। एक्टर ने अमिश त्रिपाठी के बेस्टसेलिंग नॉवेल पर आधारित इस फिल्म में काम करने की हामी भर दी है। इस ओरिजिनल ट्रिलॉजी के पूरी संभावना है कि तीन हिस्सों वाली फ़्रैंचाइजी बनने की भी उम्मीद है।

क्या रणवीर सिंह बनेंगे भगवान शिव?

इस फिल्म की घोषणा सबसे पहले जनवरी 2012 में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने की थी। हालांकि कुछ वजहों से फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर अब इस बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर ने अमिश त्रिपाठी की किताब ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के राइट्स एक बड़ी रकम देकर खरीद लिए हैं। इस फिल्म को उनके अपने प्रोडक्शन बैनर, ‘मां कसम फिल्म्स’ का सपोर्ट मिलेगा। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इस एडैप्टेशन पर अभी काम चल रहा है और रणवीर ने इस पौराणिक कहानी को एक बड़े पैमाने की ट्रिलॉजी के तौर पर बनाने के लिए आदित्य बिड़ला के ‘बिड़ला स्टूडियोज’ के साथ पार्टनरशिप की है।

क्या होगा इसमें खास?

एक प्रकाशन ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “इसके अधिकार हाल ही में हासिल किए गए हैं और अब यह प्रोजेक्ट आधिकारिक तौर पर विकास के चरण में है। इसके पहले भाग की शूटिंग 2028 में शुरू होने की उम्मीद है।” योजना के अनुसार, मूल सामग्री को एक ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ के रूप में तीन फिल्मों में रूपांतरित किया जाएगा। जहां रणवीर इस ट्रिलॉजी में ‘लॉस्ट शिवा’ की मुख्य भूमिका निभाएंगे, वहीं बाकी कलाकारों और निर्देशक का चयन तब किया जाएगा, जब इसकी पटकथा पूरी तरह से तैयार हो जाएगी।

किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’?

‘धुरंधर: द रिवेंज’ अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म अगले वीक नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है। नेटफ्लिक्स की ऑफिशियल साइट के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 14 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है, हालांकि कुछ टाइम जोन के दर्शकों को यह 15 मई को देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जान कर फैंस हो जाएंगे खुश

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download