मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पर्सनल लाइफ कुछ ठीक नहीं चल रही। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मौनी और सूरज के अलग होने की खबरें चल रही है। कपल ने साल 2022 में बंगाली और मलयाली रीति रिवाज से शादी की थी। कपल ने अलग होने की वजह को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन एक नई रिपोर्ट में यह इशारा किया गया है कि जब भी सूरज भारत में होते थे, तो उन्हें अक्सर नजरअंदाज महसूस होता था। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि सूरज दुबई में रहने वाले एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं।

क्या ये है वजह?

पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया और दावा किया, “सूरज को भी वैसा ही महसूस हो रहा है, जैसा अमिताभ बच्चन को 1973 में ऋषिकेश मुखर्जी की क्लासिक फिल्म ‘अभिमान’ में जया भादुड़ी की पहचान को लेकर महसूस हुआ था। विक्की ने एक लंबा सा पोस्ट लिखा है. इसके अनुसार, मौनी रॉय की दुबई में रहने वाले बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ लंबी दूरी की शादी अब खत्म हो चुकी है। उनके बीच की तड़प खत्म हो गई है, जुनून गायब हो गया है और झगड़े बढ़ गए हैं। अगर कोई चमत्कार न हो, तो अब ये दोनों फिर से साथ नहीं आने वाले हैं।

मौनी अलग रही और सूरज भी

आगे उन्होंने लिखा, इस पत्रकार को मिली जानकारी के मुताबिक, यह कपल पिछले 6 महीनों से बिल्कुल भी साथ नहीं रह रहा है। हाल के दिनों में, मैंने सुना है कि मौनी अपना घर भी बदल रही हैं। अगर हम सब पीछे मुड़कर ध्यान से सोचें, तो मौनी अक्टूबर 2025 से सभी सोशल फंक्शन में अकेले ही जा रही थीं। मौनी ने अपने ब्रेक-अप की बात को मीडिया की पैनी नजरों से कैसे बचाए रखा, इसके लिए उन्हें कुछ तारीफ मिल सकती है – लेकिन इस पत्रकार को अब यह भी पता चला है कि मौनी कुछ वकीलों से भी बात कर रही हैं।

इनके साथ रह चुका है मौनी का रिश्ता

पोस्ट के आखिरी में लिखा है, अगर चीजें तेजी से आगे बढ़ती हैं, तो उनका और जाहिर है, सूरज का भी एक काउंसलिंग सेशन होना तय है। तो हां जैसा कि कुछ मीडिया वालों ने रिपोर्ट किया है, उन्होंने अभी तक तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है – कम से कम अभी तो नहीं। मीडिया के कुछ हिस्सों में बेवफाई की अफवाहों के बीच, मैंने यह भी सुना है कि सूरज को भी वैसा ही महसूस हो रहा है, जैसा अमिताभ बच्चन को 1973 में ऋषिकेश मुखर्जी की क्लासिक फिल्म ‘अभिमान’ में जया भादुड़ी को मिली पहचान के समय महसूस हुआ था; एक सूत्र ने बताया कि भले ही सूरज के पास बहुत पैसा हो, लेकिन जब भी वह मुंबई में होते थे, तो उन्हें अक्सर लगता था कि उन्हें शायद ही कोई जानता है – जबकि उनकी पत्नी को लगभग हर जगह पहचाना जाता है। सूरज से पहले, मौनी के दो सीरियस रिलेशनशिप रहे थे – गौरव चोपड़ा और मोहित रैना के साथ। काश, सभी परियों की कहानियों का अंत सुखद होता.

यह भी पढ़ें- क्या भगवान शिव बनेंगे रणवीर सिंह? ‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के राइट्स खरीदने की चर्चा तेज