Main Vaapas Aaunga Trailer: दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के पोस्टर देखकर फैंस काफी उत्साहित थे। दर्शक इंतजार कर रहे थे कि इसका ट्रेलर कब आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इम्तियाज अली की फिल्म का ट्रेलर 19 मई को आने वाला है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा अभी से जोर पकड़ने लगी है।

तो क्या इस दिन आएगा ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर?

पिंकविला ने एक्सक्लूसिव तौर पर रिपोर्ट किया है कि ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर 19 मई को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे पहले टीजर को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला था। यह टीजर दर्शकों को एक ऐसी कहानी से रूबरू कराता है जो एक ही समय पर बेहद निजी और बड़े पैमाने की लगती है। दिलजीत दोसांझ की दिल को छू लेने वाली आवाज के साथ, यह एक ऐसी कहानी की झलक देता है जो सिर्फ एक लड़के और लड़की के बारे में नहीं है, बल्कि एक पूरे देश की भावनात्मक दुनिया को भी दर्शाती है। टीजर में शरवरी बेहद प्यार और मासूम लगी थी, जबकि वेदांग का ये अंदाज उनके चाहने वालों ने नहीं देखा होगा।

फिल्म की कहानी को लेकर इम्तियाज अली ने खोले राज

‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी के बारे में बात करते हुए, इम्तियाज अली ने बताया कि ‘मैं वापस आऊंगा’ पलायन के ऐतिहासिक अनुभवों और बंटवारे के बाद के भावनात्मक असर से प्रेरित है। “क्या प्यार सच में खो सकता है? क्या किसी के दिल से उसका घर छीना जा सकता है? इस सदी की सबसे बड़ी कहानी है पलायन। यह काल्पनिक कहानी लगभग पूरी तरह से बंटवारे के दौरान लोगों की कहानियों पर आधारित है। अतीत हमेशा मौजूद रहता है। और दशकों बाद, जब दुख की सारी घटनाओं के बारे में बात हो चुकी होती है, तो जो बाकी रह जाता है, वह है प्यार की वह शुरुआती भावना, जो इतनी निजी थी कि उसे किसी से बांटा नहीं जा सकता था। हम जिनसे प्यार करते हैं और हम जहां के हैं, उसकी यादें हमेशा हमारे साथ रहती हैं।”

SPONSORED CONTENTAdvertisement

यह भी पढ़ें- क्या मौनी रॉय की सफलता बनी रिश्ते में दूरी की वजह? रिपोर्ट में सामने आई तलाक की नई वजह