‘जेलर 2’ की नई रिलीज डेट
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ के मेकर्स अब ‘जेलर 2’ को 4 सितंबर को रिलीज करने की सोच रहे हैं, जो कि कृष्ण जयंती का शुभ अवसर है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक रिलीज की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन खबरों से पता चलता है कि ‘जेलर 2’ को उसकी शुरू में तय की गई समय-सीमा से कुछ हफ्ते आगे बढ़ाया जा सकता है। रिलीज की तारीखों में इस फेरबदल का असर कई बड़ी तमिल फिल्मों पर पड़ता दिख रहा है। हाल की खबरों में यह भी कहा गया था कि सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ जुलाई से खिसककर अगस्त 2026 में रिलीज हो सकती है, जबकि सूरी की फिल्म ‘मंडाडी’ के बारे में भी ऐसी ही चर्चा है।
इन बॉलीवुड फिल्मों से होगी टक्कर
किस वजह से मेकर्स ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा रहे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि स्वतंत्रता दिवस का वीकेंड पहले से ही कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों से भरा हुआ है। इमरान हाशमी और दिशा पटानी की फिल्म ‘आवारापन 2’, और सनी देओल- प्रीति जिंटा की पीरियड वॉर ड्रामा फिल्म ‘लाहौर 1947’ ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के वीकेंड को अपनी रिलीज के लिए पहले ही बुक कर लिया है।
फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में जानें
‘जेलर 2 में रजनीकांत एक बार फिर मुथुवेल पांडियन के रूप में वापसी करेंगे। इस सीक्वल में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एस.जे. सूर्या और सूरज वेंजारामूडु भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। मोहनलाल और शिवा राजकुमार के भी अपने कैमियो किरदारों को दोहराने की उम्मीद है। इससे पहले, ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म में कैमियो के लिए शाहरुख खान से संपर्क किया गया था। हालांकि एक्टर ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
यह भी पढ़ें- Raja Shivaji OTT: थिएटर के बाद ओटीटी पर छाएगी ‘राजा शिवाजी’, जानिए कब होगी स्ट्रीम







