टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

बिहार न्यूज़ / Bihar News: सऊदी भेजने के नाम पर तीन लोगों से 15 लाख की ठगी, जानिए साइबर ठगों ने कैसे लगाया चुना

Bihar News: सऊदी भेजने के नाम पर तीन लोगों से 15 लाख की ठगी, जानिए साइबर ठगों ने कैसे लगाया चुना

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

पटना: बिहार में साइबर ठगों ने एक और बड़ी ठगी की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें पटना के तीन लोगों से सऊदी भेजने के नाम पर 14 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए गए। ठगों ने खुद को बरेली की इबादत उमरा नाम की कंपनी का प्रतिनिधि बताकर हज और उमरा यात्रा पर भेजने का झांसा दिया।

कंपनी का झांसा देकर ठगी की

पीड़ितों ने सोशल मीडिया पर बरेली की कंपनी का प्रचार देखा और कंपनी के दिए नंबर पर संपर्क किया। ठग ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया और भरोसा दिलाया कि वे सऊदी अरब में हज और उमरा यात्रा पर भेजने का काम करते हैं। इसके बाद शातिरों ने कंपनी का मालिक बनने का दावा किया और भरोसा दिलाया कि वे बिना किसी परेशानी के यात्रियों को सऊदी भेज देंगे।

इसे भी पढ़े

14 लाख रुपये की ठगी

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

झांसे में आकर पीड़ितों ने ठगों के बैंक खातों में 14 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। उन्हें यह आश्वासन दिया गया था कि वे 11 जून 2024 को हज यात्रा पर जाएंगे और यात्रा से दो दिन पहले उनके लिए हवाई टिकट भेज दिया जाएगा। लेकिन तय तारीख पर न तो हवाई टिकट आया और न ही कोई जानकारी दी गई। इसके बाद पीड़ितों ने बरेली जाकर जांच की, तो पता चला कि कंपनी का कोई कार्यालय वहां नहीं था, जिसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ठगों ने और भी लोगों से ठगी की

इसके अलावा, ठगों ने अलग-अलग बहाने से कुल छह लोगों से 19 लाख रुपये की ठगी की। एक अन्य मामले में शातिरों ने बिजली बिल जमा करने के नाम पर रुपसपुर की एक महिला से 2.52 लाख रुपये ठग लिए। महिला को बताया गया कि यदि बिजली बिल जमा नहीं किया गया, तो उनकी बिजली काट दी जाएगी। शातिरों ने एक लिंक भेजकर महिला के खाते से पैसे निकाल लिए। इसी तरह, खगौल के एक व्यक्ति से जियो फाइबर के कनेक्शन के नाम पर 1.84 लाख रुपये ठगे गए।

इसे भी पढ़े

साइबर पुलिस ने किया केस दर्ज

साइबर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ठगों की तलाश जारी है। पीड़ितों ने इस मामले में सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के माध्यम से धोखाधड़ी का शिकार होने की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 26, 2024, 02:51 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / Bihar News: सऊदी भेजने के नाम पर तीन लोगों से 15 लाख की ठगी, जानिए साइबर ठगों ने कैसे लगाया चुना