कैटेगरी

बिहार में एक और हाईवे लुटेरा गैंग गिरफ्तार, सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी सफलता

बिहार में एक और हाईवे लुटेरा गैंग गिरफ्तार, सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी सफलता
विज्ञापन
Updated at :

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में हाईवे लूटपाट की घटनाओं में हाल के दिनों में फिर से इजाफा हुआ है। जब भी किसी गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी होती है, कुछ समय तक हाईवे पर शांति रहती है। लेकिन जल्द ही दूसरा गैंग सक्रिय हो जाता है, जो राहगीरों को अपना शिकार बनाता है। खासकर महिलाएं इनके निशाने पर रहती हैं, जिनसे ये लुटेरे चेन छीनने की वारदातों को अंजाम देते हैं। हाल ही में सीतामढ़ी पुलिस ने ऐसे ही एक सक्रिय गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए अपराधी बाइक लूट और चेन छिनतई जैसी घटनाओं में शामिल थे।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

संदेह पर हुई गिरफ्तारी, पूछताछ में बड़े खुलासे

डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस की गश्त के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया। यह घटना विश्वनाथपुर रेलवे गुमटी के पास की है, जब रात के समय विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर तीनों युवक बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ लिया।

पिस्टल, गोली और बाइक बरामद

तलाशी के दौरान एक आरोपी अर्जुन कुमार के पास से लोडेड पिस्टल, मुंजय कुमार से चाकू और गोली बरामद की गई। वहीं तीसरे अपराधी मिंटू कुमार ने कबूला कि वह बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल है और चोरी की बाइक का ही इस्तेमाल करता है। थानाध्यक्ष के अनुसार, ये तीनों अपराधी चेन छिनतई और बाइक लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य हैं, जो आसपास के थाना क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

पहले भी कई लुटेरों की गिरफ्तारी

कुछ ही दिन पहले डुमरा थाना क्षेत्र के सिमरा में फायर ब्रिगेड कर्मी पंजाबी सिंह की पत्नी कुंदन देवी से चेन लूट की घटना सामने आई थी। जब वह सिमरा बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार तीन लुटेरों ने उनकी चेन छीन ली थी। इस मामले में दो अपराधियों की गिरफ्तारी भी की गई थी। इसके अलावा, पुलिस ने हाल ही में हाईवे लुटेरा गैंग के सात अपराधियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें मुजफ्फरपुर के रहने वाले चार सगे भाई भी शामिल थे।

इसे भी पढ़े :-

विज्ञापन

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें