Bihar News: पूर्व विधायक की पत्नी के हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, मामले ने पकड़ा तूल
पूर्व विधायक की पत्नी के हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल: बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, और अब जमुई से एक नया मामला सामने आया है। जहां, पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी की पत्नी रश्मि कुमारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिस्टल लेकर हवाई फायरिंग करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं, लेकिन चर्चा तेज
जमुई जिले के सिकंदरा विधानसभा के पूर्व विधायक बंटी चौधरी की पत्नी का यह वीडियो खासा चर्चित हो गया है। वीडियो में रश्मि कुमारी हाथ में पिस्टल लेकर हर्ष फायरिंग करती दिख रही हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि “फर्स्ट बिहार” नहीं कर रहा है। जब इस बारे में पूर्व विधायक बंटी चौधरी से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो पुराना है और दीपावली के समय पटना में बनाया गया था।
पहले भी वायरल हो चुके हैं वीडियो
यह पहली बार नहीं है जब पूर्व विधायक बंटी चौधरी का नाम इस तरह की खबरों में आया हो। इससे पहले भी, टिक-टॉक पर उनके और उनकी पत्नी के कुछ वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिससे उनकी काफी किरकिरी हुई थी। कुछ समय पहले उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह भैंस पर बैठकर सिकंदराबाद में घूमते नजर आए थे। अब हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है।
इसे भी पढ़े :-
- Patna Crime: रिटायर्ड बिस्कोमान अधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शव
- दरभंगा में शौचालय के टैंक में डूबे तीन लोग: जान बचाने की कोशिश में गई तीनों की जान
- जहानाबाद: लापरवाही पर 5 डॉक्टरों के वेतन पर रोक, DM के सख्त कदम से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
- दीपावली-छठ में घर जाने का सुनहरा मौका! दिल्ली से बिहार के लिए इन ट्रेनों में अभी भी सीटें खाली, तुरंत करें बुकिंग
- गया: सनकी युवक का खौफनाक कारनामा, टहलते व्यक्ति पर किया हमला, प्राइवेट पार्ट काट दिया