Skip to main content
Samastipur News

गया: सनकी युवक का खौफनाक कारनामा, टहलते व्यक्ति पर किया हमला, प्राइवेट पार्ट काट दिया

सनकी युवक का खौफनाक कारनामा: गया के बेलागंज थाना क्षेत्र के सिंदानी गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक सनकी युवक ने टहलने निकले व्यक्ति पर

विज्ञापन

सनकी युवक का खौफनाक कारनामा: गया के बेलागंज थाना क्षेत्र के सिंदानी गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक सनकी युवक ने टहलने निकले व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद पीड़ित को गंभीर हालत में पहले बेलागंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (ANMMCH) में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

गांव में फैला दहशत का माहौल

इस घटना ने सिंदानी गांव में हड़कंप मचा दिया। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली, डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। हमले के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक पहले भी गांव के लोगों के साथ हिंसक व्यवहार करता रहा है।

विज्ञापन

पीड़ित ने सुनाई पूरी घटना की कहानी

पीड़ित शख्स ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह (15 अक्टूबर) को टहलने निकले थे। जब वह गांव के कृष्ण मिस्त्री के घर के पास पहुंचे, तो अचानक से कमाल मियां नामक युवक उन पर टूट पड़ा। उसने पहले सिर पर डंडे से वार किया, जिससे वे जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पीड़ित के चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में प्रशिक्षु डीएसपी और बेलागंज थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़ित का इलाज ANMMCH में जारी है।

इसे भी पढ़े :-

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें