Skip to main content
Samastipur News

Saanp News: रसेल वाइपर के डंसे के बाद भी हिम्मत नहीं हारी, जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स

Saanp News: भागलपुर में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब 48 वर्षीय प्रकाश मंडल रसेल वाइपर के डंसे के बाद भी जिंदा सांप को हाथ में पकड़े अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Updated at :

Saanp News: भागलपुर में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब 48 वर्षीय प्रकाश मंडल रसेल वाइपर के डंसे के बाद भी जिंदा सांप को हाथ में पकड़े अस्पताल पहुंचे। पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल, मायागंज अस्पताल (जेएलएनएम), में डॉक्टर और नर्स उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने प्रकाश को जिंदा सांप के साथ देखा। रसेल वाइपर, जो दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की लिस्ट मे आता है , ने प्रकाश को दो जगहों पर काटा था। बावजूद इसके, प्रकाश ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को अपने हाथ में कसकर पकड़ रखा था।

विज्ञापन

रसेल वाइपर के डंसे के बाद भी नहीं छोड़ा सांप

मीराचक गांव निवासी प्रकाश मंडल को मंगलवार को मजदूरी के दौरान रसेल वाइपर ने गंगा किनारे डंसा। लेकिन प्रकाश ने घबराने के बजाय अपने दूसरे हाथ से सांप की गर्दन को पकड़ लिया और उसे छोड़ने के बजाय भागलपुर के मायागंज अस्पताल तक पहुंच गए। उनकी हिम्मत देखकर लोग हैरान रह गए। डॉक्टर और नर्स भी सांप को देखकर घबरा गए, लेकिन प्रकाश ने सांप की गर्दन को कसकर पकड़ रखा था।

विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम ने किया इलाज, सांप को सुरक्षित किया गया

प्रकाश के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। सांप को देखने के बाद डॉक्टरों ने प्रकाश को एंटीवेनम इंजेक्शन दिया। इसके बाद, परिवार वालों ने सांप को बोरे में बंद कर अस्पताल परिसर में सुरक्षित रखा। इस पूरी घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है ताकि सांप को सुरक्षित तरीके से वापस जंगल में छोड़ा जा सके।

रसेल वाइपर snake दुनिक के खतरनाक सांप मे आता है ।

रसेल वाइपर, जिसे ‘दबौया सांप’ भी कहा जाता है, दक्षिण एशिया में पाया जाने वाला एक बेहद विषैला सांप है। इसका जहर तुरंत असर दिखाता है, जिससे काटने की जगह पर दर्द, सूजन और खून का बहाव शुरू हो जाता है। अगर समय रहते इलाज न किया जाए, तो यह सांप इंसान की जान ले सकता है। प्रकाश मंडल की हिम्मत और तुरंत इलाज से उनकी जान बच पाई।

इसे भी पढ़े :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें