कैटेगरी

अब विदेश यात्रा होगी आसान: जल्द शुरू होगी पटना एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं

अब विदेश यात्रा होगी आसान: जल्द शुरू होगी पटना एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं
विज्ञापन
Updated at :

पटना: अब बिहार से विदेश यात्रा करना और आसान हो जाएगा, क्योंकि बहुत जल्द पटना एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। अगले साल मार्च तक पटना से सीधे अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मिलनी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए नए टर्मिनल भवन का निर्माण तेजी से हो रहा है, जो मौजूदा टर्मिनल से 7 गुना बड़ा होगा। नए टर्मिनल की क्षमता वार्षिक 80 लाख से अधिक यात्रियों को संभालने की होगी, जबकि पुराने टर्मिनल की क्षमता मात्र 25 लाख यात्री सालाना थी।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

पटना एयरपोर्ट पर सुविधाओं का विस्तार

पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव किए जा रहे हैं। ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए रैंप बनाए जा रहे हैं, जिससे पिक-अप और ड्रॉप क्षेत्र तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। नए टर्मिनल भवन में सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। वहीं, पांच मंजिला वाहन पार्किंग भी लगभग बनकर तैयार है, जो एक बार में 750 चार पहिया वाहनों को समायोजित कर सकेगी। पार्किंग से टर्मिनल तक की यात्रा को आसान बनाने के लिए ट्रैवलर वाहन भी लगाए जा रहे हैं, जिससे 200-300 मीटर की दूरी आराम से तय की जा सकेगी।

इन देशों के लिए शुरू होगी उड़ानें

पटना एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू होने के बाद बिहार के यात्रियों को विदेश जाने के लिए अब दिल्ली या कोलकाता का रुख नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही पटना से काठमांडू, म्यांमार और सिंगापुर के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी। इसके साथ ही, बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए थाईलैंड के लिए भी उड़ानें शुरू होने की संभावना है।

नई विमान कंपनियों की एंट्री

पटना एयरपोर्ट पर नई विमान कंपनियां भी अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही हैं। अकासा एयरलाइंस इस साल के अंत तक पटना से दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। वहीं, इंडिगो और अकासा एयरलाइंस के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू होने के बाद ये कंपनियां काठमांडू और सिंगापुर के लिए भी उड़ानें शुरू कर सकती हैं।

बिहार के यात्रियों के लिए ये अंतरराष्ट्रीय सेवाएं एक बड़ा बदलाव साबित होंगी, जिससे विदेश यात्रा के लिए उन्हें अब अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

विज्ञापन

इसे भी पढ़े :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें