कैटेगरी

Bihar News:दिल्ली-कोलकाता,मुंबई और पंजाब की ट्रेनें फुल, जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं, रिजर्वेशन डिब्बे के शैचालय में भी यात्री

Bihar News: होली के बाद दिल्ली, कोलकाता, पंजाब, मुबई आदि, जगहों जाने वाली ट्रेनें फुल चल रही हैं। रिजर्वेशन बोगी फुल होने के कारण जेनरल बोगी में पैर रखने
विज्ञापन
Updated at :

Bihar News: होली के बाद दिल्ली, कोलकाता, पंजाब, मुबई आदि, जगहों जाने वाली ट्रेनें फुल चल रही हैं। रिजर्वेशन बोगी फुल होने के कारण जेनरल बोगी में पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही है। यात्री मुख्य गेट से लेकर शौचालय तक खड़े होकर सफर कर रहे हैं। हालांकि रेलवे प्रशासन ने समस्तीपुर रेलवे मंडल के 50 से अधिक होली स्पेशल ट्रेन चला रहा, लेकिन भीड़ के सामने यह कम पड़ रही है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Bihar News: शनिवार को दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार जनसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस पहुंची तो रिजर्वेशन बोगी तो फुल थी ही जनरल बोगी में भी खड़े होने की जगह नहीं थी। यात्री शौचालय गेट तक भड़े हुए थे। यह स्थिति तब थी जब ट्रेन दरभंगा से खुलने के बाद समस्तीपुर पहुंची थी। जबकि इस ट्रेन में गोरखपुर तक यात्री सवार होते हैं।

खड़े-खड़े ही जाना होगा दिल्ली

Bihar News: दरभंगा के बेनीपुर निवासी राजेश ने बताया कि दरभंगा से ही ट्रेन फुल है। उन्हें दिल्ली तक का सफर खड़े-खड़े ही तय करना होगा। चुकी इस ट्रेन में जो लोग सवार हुए हैं वह अब दिल्ली में ही उतरेंगे। उन्होंने बताया कि वह होली पर घर लौटे थे, लेकिन जाने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिला। मजबूरी में जनरल बोगी में सफर कर रहे हैं। इसके अलावा भी कई यात्रियों ने बताया कि भीड़ होने के बाद भी ट्रेन में जेनरले क्लास की बोगी नहीं बढ़ाई जा रही है।

Bihar News: भीड़ को देखते हुए खास कर जनरल बोगी में आरपीएफ के साथ ही जीआरपी, स्काउट के वॉलेंटियर व डीसीआई यात्रियों को लाइन में लगाकर ट्रेन में चढने में मदद कर रहे। लेकिन भीड़ के कारण यह व्यवस्था भी कम पड़ रही है।

भीड़ से बचने के लिए स्पेशल ट्रेनों का करें उपयोगः डीआरएम

Bihar News: डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि मंडल में रेगुलर ट्रेनों के साथ ही विभिन्न जगहों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। यात्री रेगुलर ट्रेनों पर ज्यादा जोड़ दे रहे हैं। यात्री स्पेशल ट्रेनों का उपयोग करें तो भीड़ से बच सकेंगे। जगह-जगह स्टेशन पर यात्री सहायता केंद्र चलाया जा रहा है। यात्रियों की मदद के लिए आरपीएफ, जीआरपी, स्काउट के साथ रेलवे अधिकारी को लगाया गया है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें