टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

बिहार न्यूज़ / बिहार: ऑर्केस्ट्रा डांसर की बेरहमी से हत्या, डांस के बहाने बुलाकर रेत दिया गला

बिहार: ऑर्केस्ट्रा डांसर की बेरहमी से हत्या, डांस के बहाने बुलाकर रेत दिया गला

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ऑर्केस्ट्रा डांसर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजेश कुमार उर्फ डिंपल के रूप में हुई है, जो सिंघौल थाना क्षेत्र के वार्ड-1 का रहने वाला था। डिंपल ऑर्केस्ट्रा में लड़की की वेशभूषा में नृत्य करता था और कभी-कभी किन्नरों के साथ भी डांस करने जाता था।

डांस के बहाने बुलाकर हत्या

डिंपल के पिता नरेश पासवान ने बताया कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के तरवन्ना गांव के ऑर्केस्ट्रा संचालक प्रिंस कुमार ने उसे एक कार्यक्रम में डांस करने के लिए बुलाया था। वहीं पर डिंपल के साथ मारपीट की गई और फिर बेरहमी से उसका गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना दियारा नकटा बहियार में फेंक दिया गया।

पुलिस कर रही जांच

संबंधित आर्टिकल्स

गुरुग्राम में बिहार के तीन मजदूरों की मौत: वाटर टैंक में दम घुटने से बड़ा हादसा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक हत्या के पीछे के असल कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फेसबुक पेज से जुड़ा था डिंपल

राजेश कुमार उर्फ डिंपल का एक फेसबुक पेज भी था, जिसे वह "काजल कुमारी" के नाम से चलाता था। उसके मर्डर की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन सदमे में हैं और डिंपल के साथ हुई इस निर्मम हत्या को लेकर इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

शोक में डूबा परिवार

इस निर्मम हत्या ने डिंपल के परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, और इलाके में इस घटना को लेकर भय का माहौल है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 3, 2024, 01:37 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार: ऑर्केस्ट्रा डांसर की बेरहमी से हत्या, डांस के बहाने बुलाकर रेत दिया गला