टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

बिहार न्यूज़ / गुरुग्राम में बिहार के तीन मजदूरों की मौत: वाटर टैंक में दम घुटने से बड़ा हादसा

गुरुग्राम में बिहार के तीन मजदूरों की मौत: वाटर टैंक में दम घुटने से बड़ा हादसा

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

गुरुग्राम: शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे एक अंडरग्राउंड वाटर टैंक में शटरिंग खोलने के लिए उतरे और जहरीली गैस के कारण दम घुटने से उनकी जान चली गई। घटना गुरुग्राम के सदर थाना क्षेत्र के नाहरपुर रूपा चौकी के अंतर्गत हंस एंक्लेव की है, जहां मकान निर्माण के दौरान यह दुर्घटना हुई।

कैसे हुआ हादसा?


हंस एंक्लेव में हरिओम नामक व्यक्ति अपने मकान का निर्माण करवा रहे थे, जिसके लिए ठेके पर काम चल रहा था। निर्माणाधीन मकान में लगभग आठ फीट ऊंचाई का अंडरग्राउंड वाटर टैंक बनाया गया था। शुक्रवार की सुबह शटरिंग खोलने के लिए पहले एक मजदूर टैंक में उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। इसके बाद एक-एक करके दो अन्य मजदूर भी टैंक में उतरे, लेकिन सभी बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद नाहरपुर रूपा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान

संबंधित आर्टिकल्स

बिहार: ऑर्केस्ट्रा डांसर की बेरहमी से हत्या, डांस के बहाने बुलाकर रेत दिया गला


मृतकों की पहचान 23 वर्षीय राजकुमार, 32 वर्षीय मोहम्मद समद, और 40 वर्षीय मोहम्मद सगीर के रूप में की गई है। तीनों मजदूर बिहार के मधेपुरा जिले के निवासी थे और गुरुग्राम में निर्माण कार्य में लगे हुए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जहरीली गैस बनी हादसे का कारण


इस हादसे के पीछे अंडरग्राउंड टैंक में बनी जहरीली गैस को वजह माना जा रहा है। घटना स्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों ने बताया कि टैंक काफी समय से बंद था और उसमें पानी भी भरा हुआ था, जिससे जहरीली गैस बन गई थी। शटरिंग खोलने उतरे मजदूरों का उसी गैस के कारण दम घुट गया।

पुलिस जांच जारी


पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस हादसे में ठेकेदार की लापरवाही भी एक प्रमुख सवाल बन रही है, जिस पुलिस अच्छी तरीके से जाच कर रही है ।

इस हादसे ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि श्रमिकों की सुरक्षा और उनके लिए उचित प्रोटोकॉल की अनुपस्थिति पर भी सवाल खड़े किए हैं।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 5, 2024, 11:33 पूर्वाह्न IST

बिहार न्यूज़ / गुरुग्राम में बिहार के तीन मजदूरों की मौत: वाटर टैंक में दम घुटने से बड़ा हादसा