टेक्नोलॉजी

Vivo V70 5G: आज लॉन्च कम कीमत में प्रीमियम फोन, फीचर्स देख दंग रह जाएंगे!

न्यूज़

India AI Summit 2026: UN ने कहा AI पर सबका हक, भारत की भूमिका अहम

एजुकेशन

JEE MAINS 2026: जुड़वां भाइयों ने पाए एक जैसे अंक, रिजल्ट ने चौंकाया

मनोरंजन

The Kerala Story 2 Connection: पहले पार्ट से कैसे जुड़ी है नई फिल्म की कहानी

मनोरंजन

The Kerala Story 2: ट्रेलर पर भड़के केरल CM, देशभर में बहस तेज

टेक्नोलॉजी

Infinix XPAD 30E: टैबलेट लॉन्च, 7000mAh बैटरी और AI लर्निंग फीचर्स

मनोरंजन

The 50: में वाइल्डकार्ड एंट्री, Arushi Chawla और Urvashi Dholakia की वापसी

टेक्नोलॉजी

iQOO 15 Launch Date: कब आएगा नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन?

बिहार न्यूज़ / Bihar Murder News: अररिया में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की जताई गई आशंका

Bihar Murder News: अररिया में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की जताई गई आशंका

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Bihar Murder News: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की बिहार के अररिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुआड़ी बाद वार्ड संख्या 07 में एक युवक का शव मक्के के खेत में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। युवक की पहचान मोहम्मद साकिब के 20 वर्षीय बेटे मोहम्मद राजा के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

Bihar Murder News: घटना की जानकारी और प्रारंभिक जांच

शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मक्के के खेत में एक शव लटकते हुए देखा। सूचना मिलते ही मृतक के पिता और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। शव की स्थिति अत्यंत दर्दनाक थी — आधा शरीर पेड़ से लटक रहा था और आधा सड़-गलकर नीचे जमीन पर पड़ा था। युवक के हाथ में रस्सी बंधी हुई थी। पहचान के लिए शव के पास पड़े चप्पल और कपड़ों का सहारा लिया गया।

इसे भी पढ़े

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: अमित शाह ने रातों-रात बदल दी पूरी रणनीति, बीजेपी नेताओं में मचा हड़कंप!

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

मोहम्मद साकिब ने बताया कि उनका बेटा बीते शनिवार से लापता था। उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि आपसी विवाद के चलते पड़ोसी पर संदेह है। वहीं दूसरी ओर, लोगों का मानना है कि घटना संदिग्ध है और सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

शव की स्थिति ने बढ़ाई शंका

शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत करीब चार से पांच दिन पहले हुई होगी। शव के सड़ने के कारण पहचान करना मुश्किल हो गया था, लेकिन मृतक के परिजनों ने चप्पल और कपड़ों से उसकी पहचान कर ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की मृत्यु सामान्य आत्महत्या नहीं लगती। हत्या की संभावना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

इसे भी पढ़े

वार्ड संख्या 07 के पार्षद श्याम कुमार मंडल ने बताया कि उन्हें सुबह शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अररिया आरएस थाना पुलिस को जानकारी दी। हालांकि पुलिस के देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अररिया आरएस थाना के अपर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शव काफी गल चुका था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल था। परंतु परिजनों के सहयोग से पहचान कर ली गई।

इसे भी पढ़े

पुलिस ने एफएसएल (Forensic Science Laboratory) टीम को भी बुलाया है ताकि घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

क्षेत्र में फैली दहशत

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं मृतक के परिजन भी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Bihar Murder News: धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

Saurabh Thakur is the Founder and CEO of SamastipurNews.in, a prominent news website known for delivering reliable and comprehensive coverage of Samastipur and regional news. With over a decade of experience in the media industry, Saurabh has established himself as a seasoned journalist and dedicated news editor. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अप्रैल 26, 2025, 03:54 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / Bihar Murder News: अररिया में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की जताई गई आशंका