टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

बिहार न्यूज़ / होमवर्क की डांट से तंग आकर मधेपुरा के पांच बच्चे हुए फरार, जानकर हो जाएंगे हैरान

होमवर्क की डांट से तंग आकर मधेपुरा के पांच बच्चे हुए फरार, जानकर हो जाएंगे हैरान

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

होमवर्क की डांट से तंग आकर मधेपुरा के पांच बच्चे हुए फरार: मधेपुरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूल में होमवर्क न करने पर डांट सुनने से परेशान पांच बच्चे घर से भाग गए। यह बच्चे मोकामा से बरामद किए गए हैं, जहां वे पटना की ओर किसी काम की तलाश में जा रहे थे।

डांट से तंग आकर उठाया यह कदम

जानकारी के अनुसार, सहरसा-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान कोच डी-01 में पांच डरे-सहमे बच्चे मिले। जब आरपीएफ ने उनसे पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि वे होमवर्क न करने पर अक्सर माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों से डांट खाते थे। इससे परेशान होकर वे स्कूल की छुट्टी के बाद भाग निकले।

काम की तलाश में पटना जाने की योजना

बच्चों ने स्टेशन पहुंचकर ट्रेन पकड़ी और पटना में कोई काम तलाशने की योजना बनाई। हालांकि, मोकामा स्टेशन पर आरपीएफ ने इन्हें प्लेटफार्म पर उतारकर अपनी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान इनकी पहचान मधेपुरा के अमन कुमार, पियुष कुमार, सत्यम कुमार, मो. समर और आनंद कुमार है ।

परिजनों को सौंपा गया

आरपीएफ ने बच्चों की बरामदगी की सूचना उनके स्कूल और स्थानीय पुलिस को दी। बच्चों के लापता होने पर उनके परिजन उन्हें ढूंढ रहे थे, और मोकामा से उनके मिलने की खबर मिलते ही वहां पहुंचे। चाइल्ड लाइन पटना की चेयर वूमन उषा के निर्देश पर बच्चों की पहचान की गई और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

इस घटना ने एक बार फिर से बच्चों पर मानसिक दबाव और उनकी समस्याओं को समझने की जरूरत को उजागर किया है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 19, 2024, 03:34 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / होमवर्क की डांट से तंग आकर मधेपुरा के पांच बच्चे हुए फरार, जानकर हो जाएंगे हैरान