टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

बिहार न्यूज़ / असली वर्दी में नकली पुलिस गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर करता था वसूली

असली वर्दी में नकली पुलिस गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर करता था वसूली

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

खाकी का रौब दिखाकर करता था वसूली: औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में एक युवक खाकी वर्दी पहनकर खुद को पुलिसवाला बताकर लोगों से पैसे वसूलने का धंधा चला रहा था। यह युवक लोगों को पैरवी के नाम पर धोखा देता और डिजिटल पेमेंट के जरिए भी रकम ऐंठता था। यहां तक कि छोटे-मोटे धंधेबाजों से भी वह वसूली करता रहा, जिससे इलाके में उसका खौफ बन गया था।

खाकी पहनकर जमाया रौब

खाकी का रौब दिखाकर करता था वसूली: गोह थाना क्षेत्र में यह युवक खाकी वर्दी पहनकर खुद को असली पुलिसवाला बताकर इलाके में अपना रौब दिखा रहा था। वह न सिर्फ लोगों से पैरवी के नाम पर पैसे वसूल रहा था, बल्कि धंधेबाजों से भी जबरन वसूली कर रहा था। लोगों को डराने के लिए वह पुलिस की वर्दी का पूरा फायदा उठाता और इलाके में धौंस जमाकर अपना काम करता। लोगों ने उसे पुलिसवाला समझकर उसकी शिकायत करने से भी परहेज किया।

वायरल तस्वीर से हुआ भंडाफोड़

इस युवक की तस्वीर किसी सतर्क व्यक्ति ने खींचकर वायरल कर दी, जिससे उसकी सच्चाई सामने आई। इसके बाद मामला औरंगाबाद पुलिस के संज्ञान में आया और छानबीन शुरू हुई।

थानेदार की मिलीभगत का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह युवक थाने में अक्सर देखा जाता था, और उसे थानेदार का सहयोग भी प्राप्त था। रात में पुलिस की गश्त के दौरान वह वर्दी पहनकर निकलता और थानेदार के साथ मिलकर छोटे-मोटे मामलों में पैसे का लेनदेन करता था। सीसीटीवी फुटेज से भी इस बात की पुष्टि होने की संभावना है कि वह पुलिस की वर्दी पहनकर गोह थाने से ही अपना काम करता था।

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 19, 2024, 02:51 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / असली वर्दी में नकली पुलिस गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर करता था वसूली