Pawan Singh Wife: आज की बड़ी भोजपुरी खबर (6 अक्टूबर 2025) में एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह का एक भावुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह प्रिय पतिदेव जी पवन सिंह से मिलने लखनऊ जा रही हैं। इस पोस्ट ने न केवल उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को बढ़ा दिया है बल्कि उनके प्रशंसक अब इस मुलाकात पर नजरें गड़ाए हुए हैं।
ज्योति सिंह का इमोशनल पोस्ट वायरल (Jyoti Singh Emotional Post Viral)
ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा – “प्रिय पतिदेव श्री पवन सिंह जी, मैं कल आपसे एवं आपके परिवार से मिलने आपके लखनऊ निवास स्थान आ रही हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप मुझसे जरूर मिलेंगे। अगर आप कहीं और होंगे, तो मैं दो दिन तक आपका इंतजार करूंगी।”
यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और pawan singh wife latest post से जुड़े हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। लोग इसे उनके रिश्ते में सुलह की उम्मीद के रूप में देख रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह कदम काफी भावनात्मक है, वहीं कुछ ने इसे प्रचार की रणनीति बताया।
पहले भी किया था दर्द भरा पोस्ट
यह पहली बार नहीं है जब ज्योति सिंह ने अपने दिल की बात सार्वजनिक की हो। इससे पहले भी उन्होंने फेसबुक पर हाथ जोड़कर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था – “ऐसी कौन सी गलती हुई जो इतनी बड़ी सजा मिल रही है?”






















