New Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में इन दिनों एक नई चर्चा का विषय बनी है — एक्ट्रेस संजना पांडे की नई भोजपुरी फिल्म ‘नईहर ससुराल’ (Naihar Sasural)। 3 अक्टूबर को इसके ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई। फिल्म की कहानी एक ऐसी बहू के संघर्ष पर आधारित है, जो दो ससुरालों के अत्याचारों के बीच अपनी बेटियों के साथ जूझती है।

नईहर ससुराल ट्रेलर से जुड़ी बड़ी बातें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ‘नईहर ससुराल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों ने इसे दिल से अपनाया। Bhojpuri Film के इस इमोशनल ड्रामा में एक्ट्रेस संजना पांडे (Sanjana Pandey) ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को छू लिया। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है, जिसके पहले पति की मौत के बाद ससुराल वाले उसे और उसकी बच्चियों को सताते हैं। मायके वाले उसका सहारा बनते हैं, लेकिन दूसरी शादी के बाद भी उसकी जिंदगी में शांति नहीं आती।

इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज (trailer release) के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यूट्यूब पर लाखों व्यूज़ और हजारों कमेंट्स यह साबित कर रहे हैं कि दर्शकों को इसका इमोशनल टच बेहद पसंद आ रहा है।

फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशन

नईहर ससुराल की स्टारकास्ट (naihar sasural strarcast) में भोजपुरी सिनेमा के कई लोकप्रिय चेहरे नजर आएंगे। फिल्म में संजना पांडे (sanjana pandey new movie) के साथ विनीत विशाल, साहिल खान, स्लेशा मिश्रा, विद्या सिंह, सुजान सिंह, प्रेम दुबे, कंचन मिश्रा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएँ निभाई हैं।