Navratri Special Bhojpuri Song – भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा पावर स्टार पवन सिंह के नए देवी गीत ‘लामी लामी केश’ की हो रही है। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर रिलीज होते ही इस गाने ने धमाल मचा दिया और भक्तों की पहली पसंद बन गया। शारदीय नवरात्रि 2025 शुरू होने से पहले ही यह गाना भक्तिमय माहौल तैयार कर चुका है।
पवन सिंह का Navratri Special Bhojpuri Song नया देवी गीत

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने हमेशा से अपने भक्ति गीतों के जरिए श्रोताओं का दिल जीता है। इस बार भी उनका नया ट्रैक ‘लामी लामी केश’ भक्तों को खूब पसंद आ रहा है। 6 अक्टूबर 2024 को रिलीज हुआ यह गाना अब तक 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ पा चुका है। इसे T-Series Hamar Bhojpuri चैनल पर लॉन्च किया गया था। गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं और संगीत अजय सिंह एजे ने दिया है।
इस गाने में भक्ति और मेलोडी का अनोखा संगम देखने को मिलता है, जो श्रोताओं को मां दुर्गा की पूजा में और भी अधिक डूबो देता है। यही वजह है कि नवरात्रि 2025 की तैयारियों में यह गीत हर जगह गूंज रहा है।






















