Navratri Special Bhojpuri Song: 23 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत से पहले भोजपुरी संगीत जगत में एक बार फिर से भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का मशहूर देवी गीत “माटी के मूर्ति से” फिर से चर्चा में है। यह गाना पहली बार 2014 में रिलीज हुआ था और आज भी उतनी ही लोकप्रियता के साथ सुना जा रहा है।

खेसारी लाल यादव का Navratri Special Bhojpuri Song

भोजपुरी जगत में देवी गीतों की परंपरा हमेशा से ही मजबूत रही है। खासकर नवरात्रि के अवसर पर लोग मां दुर्गा के भजनों को बार-बार सुनते हैं। Navratri Special Bhojpuri Song “माटी के मूर्ति से” का उदाहरण यही दर्शाता है कि कैसे एक पुराना गाना सालों बाद भी लोगों की जुबान पर रहता है। इस गीत को Angle Music ने 14 नवंबर 2014 को रिलीज किया था और अब तक इसे 21 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

भजन में खेसारी लाल यादव की आवाज़ और प्रियंका सिंह का साथ इसे और भी मधुर बनाता है। इस गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे और संगीत एम एम ब्रदर ने दिया। गाने में मां दुर्गा की महिमा के साथ-साथ वैष्णो देवी और ज्वाला देवी जैसे पावन धामों का भी वर्णन है। यही वजह है कि यह गीत आज भी भक्तों के दिलों में गूंजता है।

नवरात्रि 2025 और भोजपुरी भजनों का क्रेज

इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मनाई जा रही है और 2 अक्टूबर को दशहरा का पर्व होगा। इस दौरान देशभर में घरों और मंदिरों में अखंड ज्योति प्रज्वलित होती है और देवी मां की स्तुति गूंजती है। ऐसे पावन समय में भोजपुरी भजनों की खास भूमिका होती है।