3 अक्टूबर 2025, भोजपुरी न्यूज़ अपडेट: भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song “लाल घघरी” रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। इस गाने में उनकी जोड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ दिखाई दे रही है। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री और एनर्जेटिक डांस मूव्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। यह गाना भोजपुरी फिल्म अग्निपरीक्षा का हिस्सा है और रिलीज होते ही लाखों व्यूज बटोर चुका है।
‘लाल घघरी’ गाने ने रिलीज होते ही मचाई सनसनी
“लाल घघरी” गाना सुर म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। कुछ ही घंटों में इस गाने ने लाखों व्यूज हासिल कर लिए और अब ट्रेंडिंग लिस्ट में तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
गाने की आवाज शिल्पी राज और खुद खेसारी लाल यादव ने दी है, जबकि इसके बोल श्याम जी श्याम ने लिखे हैं और संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है। कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है, जिसमें दोनों कलाकारों के डांस स्टेप्स और रोमांटिक अंदाज खासतौर पर नोटिस किए जा रहे हैं।
‘अग्निपरीक्षा’ फिल्म से जुड़ा है गाना
























