Karwa Chauth Special Bhojpuri Song: करवाचौथ 2025 का त्योहार नजदीक आते ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर उत्साह देखने को मिल रहा है। हर साल की तरह इस बार भी Karwa Chauth Bhojpuri Song सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। सुहागिनों के बीच प्रियंका सिंह की मधुर आवाज़ में गाया गया गाना ‘सिंहोरवा में सेनुरवा’ (Senhurwa Mein Sinurwa) यूट्यूब पर लगातार वायरल हो रहा है। इस गाने ने करवाचौथ के मौके पर न सिर्फ भोजपुरी दर्शकों का दिल जीता है बल्कि Bhojpuri viral song की लिस्ट में भी जगह बना ली है।
करवाचौथ 2025 की तैयारियों में भोजपुरी गाने का क्रेज
करवाचौथ का त्योहार इस साल 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखकर पूजा करती हैं। हर साल की तरह इस बार भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर Bhojpuri Karwa Chauth song का क्रेज बढ़ता जा रहा है।
फिल्म “शंकर (Shankar Movie Song)” का गाना “सिंहोरवा में सेनुरवा” रिलीज़ होने के चार साल बाद भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है। यह गाना अब तक 6.5 मिलियन से अधिक व्यूज़ पार कर चुका है, जो इसकी popularity को दर्शाता है। Priyanka Singh की सुमधुर आवाज़ और पारंपरिक संगीत ने इसे करवाचौथ के लिए सबसे पसंदीदा गीत बना दिया है।
यश कुमार और निधि झा की जोड़ी बनी चर्चा का विषय
फिल्म “शंकर” में अभिनेता Yash Kumar और अभिनेत्री Nidhi Jha की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस गाने में पति-पत्नी के रिश्ते की मिठास और करवाचौथ के व्रत की पवित्रता को खूबसूरती से दिखाया गया है। करवाचौथ (Karwa Chauth special song) के मौके पर यह गाना भावनात्मक जुड़ाव और परंपरागत रंग लेकर आता है, जो इसे खास बनाता है।






















