Karwa Chauth New Bhojpuri Song: करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर रोमांस और आस्था से भरे गानों की गूंज सुनाई देने लगी है। इसी बीच Karwa Chauth Bhojpuri Song “कुशल कुशल रखिह” (Kushal Kushal Rakhihah) फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। अक्षरा सिंह के इस गाने में प्यार, त्याग और विश्वास की झलक देखने को मिल रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
करवा चौथ स्पेशल गाना बना वायरल सेंसेशन
करवा चौथ का त्योहार इस साल 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा, जब देशभर की सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। इस मौके पर भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का पुराना लेकिन भावनात्मक गीत ‘कुशल कुशल रखिह’ एक बार फिर यूट्यूब पर वायरल हो गया है।
यह गाना B4U Bhojpuri के आधिकारिक चैनल पर रिलीज हुआ था और अब तक इसे 3.6 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गीत में अक्षरा सिंह के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वीडियो में वे अपने बीमार पति के लिए पूजा करती दिखती हैं, जो एक भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है।
इस गाने को सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज़ दी है जबकि इसका संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है। करवा चौथ जैसे त्योहारों के लिए यह गीत महिलाओं के बीच खासा लोकप्रिय बन चुका है।






















