(7 अक्टूबर 2025, पटना): करवाचौथ 2025 नज़दीक आते ही सोशल मीडिया पर भोजपुरी संगीत की धूम मच गई है। Karwa Chauth Bhojpuri Song की खोज में लोग यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर पुराने हिट गानों को दोबारा सुन रहे हैं। इस बीच शिल्पी राज का सुपरहिट गाना ‘चांद के सुरतिया’ एक बार फिर वायरल हो गया है। इस गाने में सुहागिनों के दिल की भावना और त्योहार की रोमांटिक झलक दोनों देखने को मिलती है।
करवाचौथ 2025 पर छाया भोजपुरी संगीत का जादू
करवाचौथ का त्योहार भारतीय परंपरा और प्रेम का प्रतीक है, और हर साल यह दिन भोजपुरी संगीत के बिना अधूरा लगता है। इस बार Karwa Chauth Special Bhojpuri Song में शिल्पी राज का नाम सबसे ऊपर है। उनकी आवाज में मीठास और भावनाओं का जो मिश्रण है, उसने गाने ‘चांद के सुरतिया’ को यूट्यूब पर फिर से ट्रेंडिंग बना दिया है। महिलाएँ इस त्योहार पर चांद का इंतज़ार करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं — यही थीम इस गाने में खूबसूरती से दिखाई गई है।
इस गाने के बोल अर्जुन अजनबी ने लिखे हैं और संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। यह गाना आरकेके म्यूज़िक चैनल पर अपलोड है, जहाँ इसे लाखों बार देखा जा चुका है। लोग इसे सोशल मीडिया पर रील्स में इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे यह फिर से एक YouTube Bhojpuri hit बन गया है।
शिल्पी राज के आवाज में मिठास, फैंस बोले — “ऐसा ही होना चाहिए Karwa Chauth Special Song”
भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने इस गाने से फिर साबित किया है कि वे हर त्योहार पर अपनी आवाज़ से जादू बिखेर सकती हैं। इस बार करवाचौथ के मौके पर उनका यह महिलाओं के बीच खास पसंद बन गया है। गाने में एक पत्नी के इंतज़ार की भावनाओं को इतने प्यारे अंदाज़ में दिखाया गया है कि हर सुहागिन इसे सुनकर भावुक हो जाती है। इसीलिए यह अब फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।






















