Diwali Special Bhojpuri Song: इस साल दिवाली से पहले भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में जबरदस्त हलचल मच गई है। भोजपुरी सुपरस्टार समर सिंह और सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘धन लेके’ सोशल मीडिया पर छा गया है। यह गाना रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है और फैंस लगातार इसे यूट्यूब पर सुन रहे हैं।
समर सिंह और शिल्पी राज ने मचाया धमाल
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस गायक Samar Singh ने इस बार दिवाली पर अपने फैंस को शानदार तोहफा दिया है। उनका नया Diwali Special Bhojpuri Song देसी ठाठ और एनर्जी से भरपूर है। गाने ‘धन लेके’ को VYRL Bhojpuri के बैनर तले रिलीज किया गया है और इसमें म्यूजिक दिया है रौशन सिंह ने।
गीत के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं जबकि वीडियो में समर सिंह का देसी अंदाज देखने लायक है। फैंस के अनुसार, यह गाना भोजपुरी संस्कृति, लोक कला और पारंपरिक स्टाइल का परफेक्ट मिश्रण है। खास बात यह है कि यह ट्रैक सिर्फ बोझपुरी सॉन्ग प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि हर म्यूजिक लवर को पसंद आ रहा है।
गाने की कहानी और फैंस की प्रतिक्रिया
गाना “धन लेके” रिलीज होते ही सामर सिंह न्यूज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा – “इस बार दिवाली पार्टी धन से नहीं, धुन से होगी!” यही लाइन अब दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।






















