टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

बिहार न्यूज़ / Bihar News: भागलपुर में तेज बहाव के कारण पुलिया ध्वस्त, कई गांवों का संपर्क टूटा

Bihar News: भागलपुर में तेज बहाव के कारण पुलिया ध्वस्त, कई गांवों का संपर्क टूटा

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

भागलपुर – कोसी और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने भागलपुर में भी अपने विनाशकारी असर दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक तरफ जहां कोसी के उग्र रूप से बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है, वहीं गंगा की तेज धार से भी हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को भागलपुर के पीरपैंती में एक पुलिया तेज पानी के बहाव में टूटकर गंगा में समा गई, जिससे कई गांवों का संपर्क मुख्य क्षेत्र से कट गया।

गंगा में बह गई पुलिया, गांवों में संकट बढ़ा

बाखरपुर, बाबूपुर, तिलकधारीटोला, मोहनपुर और गोविंदपुर जैसे कई गांवों को पीरपैंती बाजार और प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली मुस्तफापुर चौखंडी की पुलिया गुरुवार को अचानक टूट गई और गंगा की तेज धार में बह गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो इस तबाही की तस्वीर बयां करता है। पुलिया के ध्वस्त होने से अब इन गांवों तक सड़क मार्ग से पहुंच पाना असंभव हो गया है, जिससे गांववासियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

पुलिया पहले से थी जर्जर

संबंधित आर्टिकल्स

तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी और चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में एंट्री की

समस्तीपुर में ट्रेन पर पथराव! स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में मची अफरातफरी

समस्तीपुर में नाबालिग छात्रा की रहस्यमयी मौत! खेत में मिली लाश, पिता ने किया सनसनीखेज खुलासा

समस्तीपुर में मौसम की मार: पुलिस ने की कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर का सुभीत: रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग कर बदलेंगे क्रिकेट की तस्वीर

तेज रफ्तार टेंपो पलटा, हादसे में युवक की मौत; परिवार में छाया मातम

स्थानीय आरडब्ल्यूडी सड़क पर स्थित इस पुलिया की जर्जर हालत पहले से ही चिंताजनक थी। विभाग ने बारिश से पहले ही इस पर भारी वाहनों का आवागमन बंद करवा दिया था, लेकिन बावजूद इसके, पानी का तेज बहाव इसे बहा ले गया। अब इन गांवों के लोगों को बाजार और जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

कहलगांव में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, बुधवार की शाम को गंगा का जलस्तर 31.74 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर है। गंगा का जलस्तर प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की दर से बढ़ रहा है, जिससे किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

गंगा और कोसी के बढ़ते जलस्तर ने स्थानीय लोगों के बीच चिंता की लहर फैला दी है, और प्रशासन की चुनौतियाँ भी बढ़ गई हैं।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 3, 2024, 02:12 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / Bihar News: भागलपुर में तेज बहाव के कारण पुलिया ध्वस्त, कई गांवों का संपर्क टूटा