एजुकेशन

Bihar Board Exam Controversy: परीक्षा हॉल में मोबाइल से व्लॉगिंग, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

मनोरंजन

Arijit Singh Live Comeback: रिटायरमेंट के बाद स्टेज पर लौटे, Kolkata हुआ दीवाना

मनोरंजन

Sonu Sood Backs Rajpal Yadav: इंडस्ट्री से एकजुट होने की अपील

मनोरंजन

The Kapil Sharma Show: Sunil Grover ने फिर मचाया हंगामा, हिट गाने का ऐसा मज़ाक कि पेट पकड़कर हंसे लोग

खेल

Huge Moment For India: चीन में गूंजा राष्ट्रगान, Tejaswin Shankar ने रचा इतिहास

बिहार न्यूज़

Nitish क्यों हो रहे पर्सनल? कभी Tejaswi, कभी राबड़ी पर तीखे हमले से बिहार की राजनीति गरम

टेक्नोलॉजी

February 2026 Viral Reels Format: बिना पैसे और Followers के Viral! फरवरी 2026 के ये Reels Formats हर Algorithm को हिला रहे हैं

टेक्नोलॉजी

iPhone 17e जल्द लॉन्च! Apple का सबसे किफायती iPhone फिर चर्चा में

बिहार न्यूज़ / बिहार में जंगली जानवरों का आतंक: बांका में गीदड़ों का हमला, पटना में तेंदुए ने मचाई दहशत

बिहार में जंगली जानवरों का आतंक: बांका में गीदड़ों का हमला, पटना में तेंदुए ने मचाई दहशत

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

पटना/बांका: बिहार में इन दिनों जंगली जानवरों के हमले से लोग दहशत में हैं। बांका जिले में गीदड़ों के हमले से चार युवक घायल हो गए हैं, वहीं राजधानी पटना के बिहटा में तेंदुए की मौजूदगी से लोग सहमे हुए हैं। पटना में तेंदुआ वायु सेना केंद्र के पास दिखाई दिया, जहां उसने एक बछड़े को शिकार बना डाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया है।

बांका में गीदड़ों का हमला, चार युवक घायल

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के कजरा गांव में गीदड़ों ने हमला कर चार युवकों को घायल कर दिया। घटना के दौरान सूरज कुमार, पारितोष सिंह, अमर कुमार और लालमोहन कुमार नाम के युवक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सूरज कुमार के अनुसार, जब वह गांव के पास स्थित मुर्गी फार्म के पास से गुजर रहा था, तभी एक गीदड़ ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद गीदड़ ने बारी-बारी से वॉक कर रहे अन्य युवकों को भी निशाना बनाया।

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

घटना के बाद सभी घायलों को अमरपुर के रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है, और अब लोग बच्चों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े

पटना के बिहटा में तेंदुए की दहशत

दूसरी ओर, पटना के बिहटा क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से लोग भयभीत हैं। तेंदुआ हाल ही में बिहटा स्थित एयर फोर्स स्टेशन के बाउंड्री वॉल पर देखा गया, जहां उसने एक गाय के बछड़े का शिकार किया। स्थानीय लोगों ने तेंदुए को बछड़े का शिकार करते हुए देखा और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

प्रशासन ने इलाके में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि एयर फोर्स स्टेशन के चारों ओर कई बड़े पेड़ हैं, जिनके सहारे तेंदुआ अंदर-बाहर आता-जाता है। तेंदुआ ज्यादातर रात के समय देखा जाता है, जिससे इलाके के लोग खासे परेशान हैं।

तेंदुए की मौजूदगी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने दी चेतावनी

एक वायरल वीडियो में तेंदुआ बिहटा के मूसेपुर-सिमरी मार्ग पर रात के अंधेरे में दिखाई देता है। वीडियो में दिखता है कि तेंदुआ एक बछड़े पर हमला कर रहा था, तभी अचानक एक कार की हेडलाइट पड़ने से वह वहां से भाग जाता है। इसके बाद से इलाके में खौफ का माहौल है, और लोग रात में बाहर निकलने से बच रहे हैं।

प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत देते हुए कहा है कि वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है और उसे पकड़ने की हर संभव कोशिश की जा रही है। साथ ही, लोगों को रात में अकेले बाहर न जाने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल, बच्चे घरों में सुरक्षित रखने की अपील

बांका और पटना की इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। गीदड़ों के हमले के बाद बांका के कजरा गांव के लोगों में डर है, और वे बच्चों को घर के अंदर ही सुरक्षित रखने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, पटना के बिहटा क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी ने भी लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 9, 2024, 11:03 पूर्वाह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार में जंगली जानवरों का आतंक: बांका में गीदड़ों का हमला, पटना में तेंदुए ने मचाई दहशत