Maruti Suzuki Victoris: सितंबर 4, 2025: मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी नई मिड-साइज SUV Maruti Suzuki लॉन्च कर दी है। इस SUV को खासतौर पर एडवांस फीचर्स और उच्च सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने इसे ‘Got It All’ टैगलाइन के साथ पेश किया है। यह नई कार Grand Vitara पर बेस्ड है, लेकिन कई मामलों में ग्रैंड विटारा से बेहतर साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके डिजाइन, इंजन, फीचर्स और सुरक्षा अपडेट के बारे में।

डिजाइन और लुक में Victoris की खासियत

Maruti Suzuki Victoris 2025: नई मिड-साइज SUV लॉन्च, एडवांस फीचर्स और सेफ्टी के साथ
Maruti Suzuki Victoris लॉन्च: स्पोर्टी डिजाइन, एडवांस फीचर्स और 5 स्टार सेफ्टी के साथ नई मिड-साइज Suv

Maruti Suzuki Victoris का डिज़ाइन आकर्षक और प्रोग्रेसिव है। फ्रंट एंड, e-vitara से इंस्पायर है और इसमें पतले LED हेडलैम्प्स हैं जो बीच में क्रोम रिबन से जुड़े हैं। SUV के केबिन को ब्लैक-एंड-आइवरी डुअल-टोन थीम दिया गया है। डैशबोर्ड सॉफ्ट-टच फिनिश, टेक्सचर्ड सीट अपहोल्स्ट्री और पियानो ब्लैक इंसर्ट से लैस है। पैनोरमिक सनरूफ और टर्बाइन डिज़ाइन वाले 17-इंच एयरो-कट अलॉय व्हील इसे और स्पोर्टी लुक देते हैं।

इस SUV में पीछे की ओर कनेक्टेड LED टेल लैंप हैं जो ग्लो पैटर्न में डिजाइन किए गए हैं। कुल मिलाकर, Victoris का एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों ही मॉडर्न और आकर्षक हैं। कार 10 एक्सटीरियर कलर्स में उपलब्ध होगी, जिसमें 7 मोनोटोन और 3 डुअल-टोन विकल्प शामिल हैं। नई मिस्टिक ग्रीन और इटरनल ब्लू रंग पहली बार पेश किए गए हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस अपडेट

Maruti Suzuki Victoris में 1.5L पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो 116bhp की पावर और 141nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी माइलेज 27.97kmpl है और इसमें मैनुअल व ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसके अलावा, CNG वेरिएंट भी पेश किया गया है, जो 88bhp की पावर और 122nm टॉर्क प्रदान करता है।