ऑटो सेक्टर में बड़ी अपडेट सामने आई है। Fronx को लेकर खबर है कि इसका हाइब्रिड वर्जन आने वाले समय में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति सुजुकी अपनी नई और किफायती हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जिसका पहला फायदा इसी मॉडल में देखने को मिल सकता है। कंपनी की योजना है कि 2026 में इसका फेसलिफ्ट मॉडल आए और इसके बाद 2027 तक हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च किया जाए।
Fronx: क्या होगा नया और कितना मिलेगा माइलेज?
मारुति की नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को खास तौर पर भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसमें लागत कम रखने और माइलेज बढ़ाने पर फोकस है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह टेक्नोलॉजी कार को करीब 35 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम बना सकती है, जो मौजूदा पेट्रोल कारों के मुकाबले काफी ज्यादा है।
फेसलिफ्ट वर्जन में फिलहाल मौजूदा इंजन ऑप्शन ही जारी रहेंगे। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल होंगे। हाइब्रिड सिस्टम बाद में जोड़ा जाएगा, जिससे परफॉर्मेंस के साथ-साथ फ्यूल एफिशिएंसी भी बेहतर होगी।ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि बढ़ती पेट्रोल कीमतों और पर्यावरण नियमों के चलते हाइब्रिड टेक्नोलॉजी आने वाले समय में एक बड़ा ट्रेंड बनने वाली है। ऐसे में मारुति का यह कदम बाजार में मजबूत पकड़ बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
कैसे काम करेगा नया हाइब्रिड सिस्टम?
नए सिस्टम को Range Extender तकनीक पर आधारित बताया जा रहा है। इसमें पेट्रोल इंजन सीधे पहियों को नहीं चलाता, बल्कि जनरेटर की तरह काम करता है। असली ड्राइविंग इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए होती है, जिसे बैटरी से पावर मिलती है।इसका फायदा यह होगा कि कार में स्मूद ड्राइविंग के साथ बेहतर माइलेज मिलेगा। साथ ही, यह सिस्टम पारंपरिक हाइब्रिड सिस्टम के मुकाबले सस्ता और मेंटेन करना आसान होगा।
संबंधित खबरें (Also Read)
Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026: ₹11,000 दो और ले जाओ नई चमचमाती Maruti Suzuki Brezza, फीचर्स में देती है सबको मात…

TVS iQube S: इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में किया बड़ा वार, 175KM रेंज के साथ हुआ लॉन्च

Skoda की नई कारों का धमाका! Slavia Facelift से Epiq EV तक सबकुछ होगा खास

Mercedes-Benz: नई नाइट एडिशन एसयूवी ने मचाया धमाल, लग्जरी लुक देख दीवाने हुए लोग

मारुति सुजुकी फिलहाल अपनी प्रीमियम कारों में टोयोटा की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है, लेकिन अब कंपनी अपनी खुद की टेक्नोलॉजी विकसित कर रही है। इससे भविष्य में और भी किफायती हाइब्रिड मॉडल बाजार में देखने को मिल सकते हैं। Fronx का आने वाला हाइब्रिड वर्जन भारतीय कार बाजार में बड़ा बदलाव ला सकता है। बेहतर माइलेज, कम लागत और नई टेक्नोलॉजी के साथ यह कार उन ग्राहकों के लिए खास विकल्प बन सकती है, जो फ्यूल सेविंग और मॉडर्न फीचर्स दोनों चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Mercedes CLA EV: 700KM रेंज वाली लग्जरी EV! 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगी Mercedes की नई CLA







