Kia Seltos facelift Price Hike: किया मोटर्स ने अभी हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई जनरेशन Kia Seltos की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही, Kia ने Kia कैरेंस की कीमतों में भी वृद्धि की है। इस वृद्धि को सभी सेल्टोस वेरिएंट पर लागू नहीं किया गया है, बल्कि यह केवल कुछ विशेष सेल्टोस वेरिएंटों में हुई है। वर्तमान में, Kia Seltos सबसे लोकप्रिय है और सबसे अधिक फीचर्स को प्रदान करने वाली कॉम्पैक्ट SUV है, जो भारतीय बाजार में मुख्य रूप से ह्युंडई क्रेटा के साथ प्रतिस्पर्धा करती है।

Kia Seltos Facelift Price Hike

वर्तमान में, Kia Seltos को तीन विभिन्न वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है – टेक लाइन (HT), जीटी लाइन (GT line), और एक्स लाइन (X line)। टेक लाइन के अंदर HTE, HTK, HTK+, HTX, और HTX+ ट्रिम उपलब्ध हैं। वहीं, जीटी लाइन में GTX+(S) और GTX+ ट्रिम्स हैं, जबकि एक्स लाइन में केवल X-LINE S है। कीमतों में वृद्धि खासकर GTX Plus और X line वेरिएंट्स के अंदर की गई है।

kia seltos facelift price
Kia Seltos facelift Price Hike

GTX Plus वेरिएंट की कीमत में अब ₹20,000 की वृद्धि की गई है, वहीं X line की कीमत में ₹30,000 की वृद्धि की गई है। इन दोनों वेरिएंट्स में मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों ही उपलब्ध हैं। किसी भी अन्य वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वेरिएंटपुरानी कीमत (रुपए)नई कीमत (रुपए)अंतर (रुपए)
GTX+ Turbo-petrol DCT19.80 लाख20.00 लाख+20,000