Car Care Tips: ठंड के वक्त खुद से साथ हमें गाड़ियों का भी ध्यान रखना होता है। तो आज इस आर्टिकल में पढ़ेंगे 5 ऐसे टिप्स जिससे आप अपनी गाड़ी को रख सकेंगे सुरक्षित। जैसा कि अभी ठंड की लहरें महसूर होने लगी हैं, और यही लहरे बहुत ज्यादा भारी पड़ सकती अगर हम अभी से ध्यान न दें। जैसे हर इंसान इस ठंड में अपना ख्याल रखता है वैसे ही गाड़ियों को रखना अनिवार्य है वरना भूतकाल में इसका परिणाम खतरनाक हो सकता है।
सिर्फ ठंड नहीं गाड़ियों को गर्मी, सर्दी या फिर बारिश में बहुत खयाल चाहिए होता है। अगर इन टिप्स का अपने सेवन नहीं किया तो आपके गाड़ी ज्यादा लंबी नहीं रह चल सकती और हो सकता है की यह आपके जान को भी खतरा हो। निम्नलिखित टिप्स आपके खर्चे कम कर सकता है।
लाइटों की जाँच करें
सर्दियों के मौसम में सूरज जल्दी ढल जाता है। गर्मियों और मानसून में दिन के उजाले से इसकी तुलना कम होती है। इसलिए कार की लाइट्स को उसके जरूरत के तहत ही इस्तेमाल करना चाहिए। यानी जितनी जरूरत जहा हो वहा उतना लाइट ऑन रहे। इन लाइटों में हेडलैंप, फॉग लाइट, टेललाइट और टर्न इंडिकेटर शामिल हैं। लाइट्स की जांच जरूर करते रहना चाहिए। जब लगे कि लाइट्स में दिक्कत आ रही है तो तुरंत उसे मैकेनिक से ठीक कराए और जरूरत पड़ने पर बदलवाए।
बैटरी की जाँच करें
किसी भी बैटरी को गर्म मौसम की तुलना में ठंड के मौसम में चलाना ज्यादा मुश्किल होता है। गर्म मौसम में कमज़ोर बैटरी किसी भी तरह काम कर सकती है मगर ठंड में इसके खत्म होने की संभावना ज्यादा होती है। बैटरी कार की सबसे महत्वपूर्ण पुर्जों में से एक है, क्योंकि इग्निशन सिस्टम और इलेक्ट्रिकल सिस्टम के काम करने लिए इसकी जरूरत होती है। बैटरी को ठीक व्यवस्था में होना जरूरी है और इसका ध्यान समय–समय पर देते रहें।
आवश्यक तरल पदार्थों की जांच
गाड़ियों में कई तरह के जरूरी पदार्थ होते हैं, जिनमें इंजन ऑयल, कूलेंट, ब्रेक ऑयल, ट्रांसमिशन ऑयल आदि शामिल हैं। इनकी जांच करें कि पदार्थ आवश्यक स्तर पर भरे गए है या नहीं। इसके अलावा इंजन ऑयल वही भरवाए जो ठंड के मौसम में उपयुक्त हो। इसलिए लिए निर्माता द्वारा दिए गए ऑनर मैनुअल देखकर अनुशंसित तापमान सीमा देख सकते हैं। कार को सर्दियों के लिए तैयार करने के लिए उचित इंजन ऑयल और कूलेंट लें और भरें।















