Aprilia की नई लिमिटेड–एडिशन, ट्रैक एक्सक्लूसिव सुपरबाइक RSV4 X-GP ने लॉन्च होते ही बाजार में धूम मचा दी है! RS-GP प्रोटोटाइप से प्रेरित एयरोडायनेमिक लेग एंड विंग्स से लैस यह विशेष मॉडल, जो बेहतरीन डाउनफोर्स सुनिश्चित करता है। केवल 14 दिन में ही पूरी दुनिया में हुआ सोल्ड आउट। इसकी विशेष बात है इसका 999cc इंजन जो अश्विवसनीय 238 bhp की पावर और 131 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसी वजह से यह शुद्ध ट्रैक परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए एक अत्यंत दुर्लभ और बहुप्रतीक्षित मशीन बन गई है।

RSV4 X-GP के बाद मानो मोटरसाइकिल की दुनिया में तहलका मच गया हो। Arilia ने अपनी लिमिटेड–एडिशन ट्रैक सुपरबाइक की लांचिंग के बाद एक बहुत बड़ा रिकार्ड बनाया है। केवल 14 ही दिन में यह बाइक हुई सोल्ड आउट। यह बाइक कंपनी के RS-GP MotoGP डेब्यू के साल पूरे होने वाला लॉन्च हुआ था। आइए इसके बारे में गहराई से समझते हैं।

वैश्विक क्रेज और लिमिटेड यूनिट्स

इस ट्रैक–एक्सक्लूसिव मशीन की केवल 30 यूनिट्स बनाई गई थीं, और दुनिया भर के ग्राहकों को यह बहुत आकर्षित कर गया , जैसे UAE, ऑस्ट्रेली , अमेरिका और मलेशिया। इसका क्रेज इतना था कि बुकिंग रिक्वेस्ट इसकी प्रोडक्शन रन (30 यूनिट्स) से ज्यादा थी। इस बाइक न ग्राहकों के बीच एक अलग जुनून पैदा कर दिया है। अभी यह बस लॉन्च होने के बाद की रिपोर्ट है।

क्या खास है इस बाइक में?

यह बाइक मोटोजीपी में Aprilia की 10 साल की गौरवपूर्ण उपस्थिति को श्रद्धांजलि देती है। इसमें RS-GP प्रोटोटाइप से प्रेरित एयरोडायनेमिक लेग एंड विंग्स लगे हैं, जो रेसिंग ट्रैक पर बेहतरीन डाउनफोर्स और स्टेबिलिटी सुनिश्चित करते हैं। इसके अलावा कार्बन फाइबर सीट सपोर्ट की वजह से वजन कम हुआ हैै और रिगिडिटी बढ़ी है , जिससे हैंडलिंग ट्रैक पर और भी बेहतर हो गई है।