एजुकेशन

Bihar Board Exam Controversy: परीक्षा हॉल में मोबाइल से व्लॉगिंग, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

मनोरंजन

Arijit Singh Live Comeback: रिटायरमेंट के बाद स्टेज पर लौटे, Kolkata हुआ दीवाना

मनोरंजन

Sonu Sood Backs Rajpal Yadav: इंडस्ट्री से एकजुट होने की अपील

मनोरंजन

The Kapil Sharma Show: Sunil Grover ने फिर मचाया हंगामा, हिट गाने का ऐसा मज़ाक कि पेट पकड़कर हंसे लोग

खेल

Huge Moment For India: चीन में गूंजा राष्ट्रगान, Tejaswin Shankar ने रचा इतिहास

बिहार न्यूज़

Nitish क्यों हो रहे पर्सनल? कभी Tejaswi, कभी राबड़ी पर तीखे हमले से बिहार की राजनीति गरम

टेक्नोलॉजी

February 2026 Viral Reels Format: बिना पैसे और Followers के Viral! फरवरी 2026 के ये Reels Formats हर Algorithm को हिला रहे हैं

टेक्नोलॉजी

iPhone 17e जल्द लॉन्च! Apple का सबसे किफायती iPhone फिर चर्चा में

समस्‍तीपुर न्यूज़ / समस्तीपुर में शुरू हुई अंडर-14 कराटे चैंपियनशिप: बिहार के बच्चों ने मारी बाज़ी, जानें कौन बना गोल्ड मेडलिस्ट

समस्तीपुर में शुरू हुई अंडर-14 कराटे चैंपियनशिप: बिहार के बच्चों ने मारी बाज़ी, जानें कौन बना गोल्ड मेडलिस्ट

Reported by: Ground Repoter | Written by: Ritu Sharma | Agency: SN Media Network
Last Updated:

समस्तीपुर में खेल प्रतिभाओं के विकास की संभावनाएं बहुत अधिक हैं, और बच्चों को चाहिए कि वे मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने खेल को निखारें। समस्तीपुर जिला से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। इन बातों को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने लाल कोठी परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर-14 बालक कराटे खेल प्रतियोगिता 2024 के उद्घाटन समारोह में कहा।

बच्चों को जिलाधिकारी ने दिया प्रोत्साहन

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी ने युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का निर्देश दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेना चाहिए, और खेल विभाग बिहार सरकार इस तरह के आयोजनों के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को तराशने का कार्य कर रही है।

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

इससे पहले जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, एसडीएम दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजन सचिव और प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने स्वागत किया, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने किया।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 180 खिलाड़ियों का भाग

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य भर के 30 जिलों से 180 खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ये खिलाड़ी 20 से 25 किलोग्राम से लेकर 60 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

पहले दिन का प्रदर्शन

प्रतियोगिता के पहले दिन 25-30 किलोग्राम भार वर्ग में पटना के चंदन कुमार वर्मा ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि दरभंगा के अस्पंद अहमद को सिल्वर और सारण के अपूर्व सिंह और नालंदा के यशराज ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। इसी तरह, 20-25 किलोग्राम भार वर्ग में बेगूसराय के अभिषेक कुमार ने गोल्ड, मुजफ्फरपुर के दिव्यांशु वर्मा ने सिल्वर और जमुई के मोहम्मद फारुख ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

निर्णायक मंडल और अन्य सहयोगी

इस प्रतियोगिता में चीफ रेफरी राम सिंह यादव सहित अन्य निर्णायक मंडल के सदस्य राकेश राज, हर्ष कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह और रवि कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसके अलावा सहायक वरुण कुमार सिंह और अन्य शिक्षक भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका में मौजूद रहे।

समस्तीपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता ने राज्य भर से आए प्रतिभागियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच दिया है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Ritu Sharma
Ritu Sharma

Ritu Sharma is an experienced news editor with over a decade in journalism, currently leading editorial efforts at SamastipurNews.in. Renowned for her commitment to journalistic integrity and precision, Ritu has developed a reputation for curating insightful, unbiased news content that resonates with readers. She holds a Master’s degree in Journalism and Mass Communication, equipping her with deep expertise in media ethics and storytelling. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : फ़रवरी 8, 2025, 11:09 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / समस्तीपुर में शुरू हुई अंडर-14 कराटे चैंपियनशिप: बिहार के बच्चों ने मारी बाज़ी, जानें कौन बना गोल्ड मेडलिस्ट