टेक्नोलॉजी

Itel A100 लॉन्च: बजट में दमदार 4G फोन, बड़ी बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती

टेक्नोलॉजी

boAt Chrome Iris लॉन्च: प्रीमियम डिजाइन और हेल्थ फीचर्स के साथ नई स्मार्टवॉच की एंट्री

ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki का Green Move: रेल से भेजीं ज्यादा गाड़ियां, पर्यावरण को मिला बड़ा फायदा

मनोरंजन

Manoj Muntashir का Naseeruddin Shah को दो टूक जवाब: आप जिस भारत में बड़े हुए, वो अलग था—ये नया भारत है

टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

बिहार न्यूज़ / बिहार समाचार: जमुई में धमकी भरे पोस्टर ने मचाई दहशत, पुलिस को दी चुनौती

बिहार समाचार: जमुई में धमकी भरे पोस्टर ने मचाई दहशत, पुलिस को दी चुनौती

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

धमकी भरे पोस्टर ने मचाई दहशत: जमुई में एक धमकी भरे पोस्टर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पोस्टर में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यदि प्रशासन सतर्कता नहीं बरतेगा, तो "शोले" फिल्म देख लें कि ठाकुर का क्या हाल हुआ था। यह चेतावनी सोनो प्रखंड के केवाली गांव में पंचायत भवन की दीवार पर चिपकाई गई है।

पोस्टर में गुड्डू सिंह हत्याकांड से जुड़े केस को वापस लेने की धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो हत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। साथ ही, यह भी लिखा गया है कि घर पर कुर्की होने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

धमकी भरे पोस्टर ने मचाई दहशत: इस पोस्टर के बाद से गांव के लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। गुड्डू सिंह की हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त फरार है, जबकि एक अन्य अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है। सोनो थाना के इंस्पेक्टर संतोष सिंहा ने बताया कि पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गुड्डू सिंह हत्याकांड से संबंधित इस धमकी भरे पोस्टर ने जमुई पुलिस की चिंताओं को और बढ़ा दिया है, क्योंकि अब तक इस मामले में पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 23, 2024, 01:05 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार समाचार: जमुई में धमकी भरे पोस्टर ने मचाई दहशत, पुलिस को दी चुनौती