ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki का Green Move: रेल से भेजीं ज्यादा गाड़ियां, पर्यावरण को मिला बड़ा फायदा

मनोरंजन

Manoj Muntashir का Naseeruddin Shah को दो टूक जवाब: आप जिस भारत में बड़े हुए, वो अलग था—ये नया भारत है

टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

बिहार न्यूज़ / बिहार मे रफ्तार का कहर, ट्रक से टकराने से पुलिस वाहन में चार लोग घायल

बिहार मे रफ्तार का कहर, ट्रक से टकराने से पुलिस वाहन में चार लोग घायल

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

बिहार मे रफ्तार का कहर: बिहार में सड़क हादसों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शायद ही ऐसा कोई दिन गुजरता हो जब सड़क पर लोगों की जान न जाए। इसी संदर्भ में एक नया मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां अरार गांव के निकट एनएच 27 पर एक ट्रक ने पुलिस की बोलेरो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार दो दारोगा सहित चार लोग घायल हो गए।

घटना का विवरण

बिहार मे रफ्तार का कहर: जानकारी के अनुसार, तकनीकी सेल में तैनात दारोगा दिनेश कुमार यादव और दारोगा दर्पण सुमन बरौली में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बोलेरो अरार गांव के पास पहुंची, अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दारोगा दिनेश कुमार यादव, दारोगा दर्पण सुमन, सिपाही धमेंद्र सिंह, और हिरासत में लिए गए पंकज कुमार (जो सारण जिले के रिविलगंज के निवासी हैं) घायल हो गए।

घायलों की स्थिति

संबंधित आर्टिकल्स

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

PK Return: 8 फरवरी से जनता के बीच उतरेंगे प्रशांत किशोर, जन सुराज को नई धार

Bihar Budget 2026 से जनता को क्या मिला? जानिए बड़े फैसले

Bihar Budget 2026: आज से विधानसभा सत्र शुरू, कल आएगा विकास का बड़ा ऐलान

Rohini Acharya का बड़ा हमला! तेजस्वी यादव को खुली बहस की चुनौती, RJD में फिर घमासान

हादसे के बाद, आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और ई-रिक्शा की मदद से उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। वहां सभी घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, दारोगा दिनेश कुमार यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

दुर्घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है। यह हादसा एक बार फिर यह दर्शाता है कि सड़क सुरक्षा को लेकर सचेत रहने की कितनी आवश्यकता है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

गोपालगंज में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को और अधिक सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 17, 2024, 11:59 पूर्वाह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार मे रफ्तार का कहर, ट्रक से टकराने से पुलिस वाहन में चार लोग घायल