Elvish Yadav Friend Gurugram Singer Rahul Fazilpuria Attacked: आपको बताते चले की 14 जुलाई 2025 को गुरुग्राम में एक सनसनीखेज घटना सामने आई जब मशहूर हरियाणवी सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। घटना बादशाहपुर के पास साउदर्न पेरीफेरल रोड (SPR) पर हुई। गनीमत रही कि राहुल इस हमले में बाल-बाल बच गए।

Rahul Fazilpuria, जो Elvish Yadav के करीबी माने जाते हैं, पर फायरिंग उस वक्त हुई जब वे अपनी गाड़ी से अपने गांव फाजिलपुरिया की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से एक टाटा पंच गाड़ी में सवार बदमाशों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जैसे ही राहुल को हमले का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत गाड़ी की स्पीड बढ़ाई और किसी तरह खुद को सुरक्षित बचाया।

गुरुग्राम की सड़कों पर गूंजीं गोलियां, बाल-बाल बचे राहुल

यह हमला Gurugram के बादशाहपुर स्थित साउदर्न पेरीफेरल रोड (SPR) के पास उस वक्त हुआ, जब राहुल अपने गांव फाजिलपुरिया की तरफ जा रहे थे। अचानक पीछे से एक टाटा पंच कार में सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।

जैसे ही राहुल को इस हमले का एहसास हुआ, उन्होंने गाड़ी की स्पीड बढ़ाई और किसी तरह खुद को सुरक्षित बाहर निकाला। इस जानलेवा हमले में वह चमत्कारिक रूप से बच गए, जिससे उनके फैंस और परिवार ने राहत की सांस ली।