Visa Free Countries: विदेश यात्रा करने का सपना होगा साकार, इन 58 देशों में भारतीयों को नहीं चाहिए वीजा: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते च
Visa Free Countries: विदेश यात्रा करने का सपना होगा साकार, इन 58 देशों में भारतीयों को नहीं चाहिए वीजा: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की अगर आप विदेश यात्रा का सपना देख रहे हैं और वीजा प्रोसेस के झंझट से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। दुनिया के 58 ऐसे Visa Free Countries हैं जहां भारतीय नागरिक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इससे यात्रा करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
Visa Free Countries: भारतीयों को क्यों मिल रही है वीजा फ्री सुविधा?
हर साल ग्लोबल पासपोर्ट की रैंकिंग जारी करने वाला हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की पासपोर्ट रैंकिंग एक अंक गिरकर 81वें स्थान पर आ सकती है, जबकि 2024 में यह 80वीं रैंक पर थी। हालांकि इसके बावजूद भारत के नागरिक Visa Free Countries की लिस्ट में कई देशों की यात्रा कर सकते हैं।
Visa Free Countries: वीजा नहीं तो प्लान बनाना हुआ आसान
यात्रा करने वालों के लिए पासपोर्ट और वीजा दोनों अहम दस्तावेज होते हैं। लेकिन जब वीजा की जरूरत न हो, तो अंतरराष्ट्रीय यात्रा की प्लानिंग काफी सरल हो जाती है। अब ऐसे 58 देश हैं जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते हैं या फिर वीजा ऑन अराइवल (Visa on Arrival) की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
इन खूबसूरत देशों में भारतीयों का स्वागत वीजा फ्री है
भारत से अमेरिका, यूके, यूरोप जैसे देशों के लिए वीजा जरूरी होता है, लेकिन Visa Free Countries की सूची में इंडोनेशिया, मॉरीशस जैसे आकर्षक पर्यटन स्थल शामिल हैं, जहां भारतीयों का वीजा के बिना स्वागत किया जाता है।


















