कैटेगरी

Xiaomi 18 Pro Max Leak: 8500mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro

Xiaomi 18 Pro Max के फीचर्स लीक। 8500mAh बैटरी, 200MP कैमरा और नया Snapdragon चिपसेट मिल सकता है।
विज्ञापन
Updated at :

टेक दुनिया में एक नया स्मार्टफोन चर्चा में है। Xiaomi 18 Pro Max के कई अहम फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। Xiaomi 18 Pro Max को कंपनी मिड-प्रीमियम सेगमेंट में पेश कर सकती है, जिसमें दमदार बैटरी और हाई-एंड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Xiaomi 18 Pro Max: क्या होंगे फोन के दमदार फीचर्स?

रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है।फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिल सकता है, जो हाई परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा फोन Android 17 आधारित HyperOS 4 पर चल सकता है, जिससे यूजर्स को नया और स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा।

बैटरी और कैमरा में बड़ा अपग्रेड

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8500mAh की बैटरी हो सकती है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी में मदद करेगा।

फोन में डुअल स्पीकर और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिल सकता है। कंपनी इस सीरीज को Snapdragon 8 Elite Gen 6 के लॉन्च के बाद पेश कर सकती है, जो सितंबर 2026 तक आ सकता है।अगर लीक सही साबित होते हैं, तो यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर सकता है।

फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यूजर्स इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।यह स्मार्टफोन आने वाले समय में मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-Realme C81 लॉन्च: 10 हजार में धमाका! Realme का नया फोन 6300mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च?

लेखक के बारे में By Srota Swati Tripathy

जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें