अगर आप गेम खेलने के शौकीन हैं या मल्टीटास्कर हैं और अपने काम के लिए के पावरफुल प्रोसेसर वाला दमदार स्मार्टफोन चाहते हैं, तो फिर Xiaomi 17 Series आपके लिए है। इस
अगर आप गेम खेलने के शौकीन हैं या मल्टीटास्कर हैं और अपने काम के लिए के पावरफुल प्रोसेसर वाला दमदार स्मार्टफोन चाहते हैं, तो फिर Xiaomi 17 Series आपके लिए है। इस सीरीज में दो मॉडल्स शामिल हैं- Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra। इन दोनों मॉडल्स में शाओमी ने लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर दिया है, जिससे हेवी गेमिंग हो या घंटों काम आपको स्मूद और बढ़िया परफॉर्मेंस मिलेगा। इन दोनों मॉडल्स की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। सबसे खास बात तो यह है कि टॉप मॉडल पर कंपनी बैंक ऑफर्स भी दे रही है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की कीमत
सबसे पहले स्टैंडर्ड मॉडल Xiaomi 17 की कीमत के बारे में बात करें, तो इस मॉडल में दो वेरिएंट्स 12GB+256GB और 12GB+512GB मिलेंगे. इनकी कीमत 89,999 रुपये और 99,999 रुपये है। यह Black, Ice Blue और Venture Green तीन कलर ऑप्शन में आएगा।
वहीं, टॉप मॉडल Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने एक ही वेरिएंट 16GB+512GB में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,39,999 रुपये है। इस मॉडल में आपको Black और White दो कलर ऑप्शन मिलेंगे।
आप दोनों मॉडल्स को शाओमी की ऑफिशियल साइट या अमेजन से खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें (Also Read)
Xiaomi 17 Ultra पर 8 से 10 हजार का डिस्काउंट
कंपनी टॉप मॉडल Xiaomi 17 Ultra पर धमाकेदार डिस्काउंट दे रही है। अगर आप इस मॉडल को खरीदते समय HDFC या SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 8000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, अगर आप इन कार्ड्स के जरिए EMI पर मॉडल खरीदते हैं, तो आपको पूरे 10000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
इतना ही नहीं, इस मॉडल को खरीदने पर आपको 3 महीने के लिए YouTube Premium, 4 महीने तक Spotify Premium Standard, 3 महीने के लिए Google AI Pro और 16,000 रुपये तक का Jio टेलीकॉम (सिर्फ जियो यूजर्स के लिए) बेनिफिट्स मिलेगा।
क्या खास है दोनों मॉडल्स में?
Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra दोनों मॉडल्स पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस हैं। यानी कि स्मूद और फास्ट परफॉर्मेंस गेम और काम के दौरान मिलेगा। इतना ही नहीं, फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए दोनों मॉडल्स में एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम मिलेगा। टॉप मॉडल में जहां ज्यादा पावरफुल ड्यूल-चैनल IceLoop कूलिंग सिस्टम दिया गया है, तो वहीं स्टैंडर्ड मॉडल में 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
ये दोनों मॉडल्स Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर रन करेंगे।
कैसा है डिस्प्ले?
दोनों मॉडल्स में 1Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट दी गई है, जिससे स्क्रोलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस जबरदस्त मिलेगा और बाहर धूप की रोशनी में स्क्रीन क्लियर भी दिखाई देगी।
डिस्प्ले साइज कि बात करें, तो स्टैंडर्ड मॉडल Xiaomi 17 में 6.3-इंच CrystalRes OLED डिस्प्ले, जबकि 17 Ultra में 6.9-इंच HyperRGB OLED डिस्प्ले दिया गया है।
कितना MP का है कैमरा?
कैमरे के मामले में, 17 Ultra स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा दमदार है, क्योंकि इसमें 50MP का प्राइमरी, 200MP का टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस कैमरा दिया गया है। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल में 50MP के तीन कैमरे दिया गए हैं। हालांकि, दोनों मॉडल्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
कितनी दी गई है बैटरी?
बैटरी के मामले में स्टैंडर्ड मॉडल टॉप मॉडल से ज्यादा दमदार है। क्योंकि, Xiaomi 17 में 6330mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, टॉप मॉडल Xiaomi 17 Ultra में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें: Xiaomi 18 Pro: डुअल 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है फ्लैगशिप

















