अगर आप गेमर हैं और ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार परफॉर्मेंस मिले और कीमत भी मिड रेंज हो, तो फिर आपके लिए एक नहीं बल्कि चार स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च हो गए हैं। दरअसल, आज Vivo, Oppo, Samsung और Poco ने अपने-अपने नए किफायती मॉडल्स लॉन्च किए हैं। कंपनियों के मॉडल्स बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और बढ़िया फीचर्स से लैस हैं। सबसे खास बात तो आपको गेमिंग के लिए स्मूद डिस्प्ले भी मिलेगा। आइए जानते हैं इन मॉडल्स के बारे में।

Oppo K14 5G

शुरुआत करते हैं Oppo के नए मॉडल K14 5G से. यह मॉडल कंपनी के K सीरीज का हिस्सा है और 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। इस मॉडल में ये फीचर्स मिलेंगे-

  • 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.75-इंच का डिस्प्ले
  • धूल और पानी से प्रोटेक्शन के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग
  • परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर
  • Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम
  • 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी
  • 50MP का AI प्राइमरी रियर कैमरा 2MP का मोनोक्रोम सेंसर, 8MP का फ्रंट कैमरा
  • AI Recompose, AI Perfect Shot, AI Eraser 2.0 और AI Clarity Enhancer जैसे स्मार्ट फीचर्स

Oppo K14 5G की कीमत

मॉडल को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसकी कीमत

  • 6GB RAM + 128GB- ₹17,999
  • 6GB RAM + 256GB- ₹19,999
  • 8GB RAM + 256GB- ₹21,999

20 मार्च से Flipkart और Oppo के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर मॉडल की सेल शुरू होगी।

Vivo T5x 5G

चाइनीज टेक कंपनी Vivo ने अपने T सीरीज में नया मॉडल Vivo T5x 5G लॉन्च किया है। इसमें-

  • 6.76 इंच LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स ब्राइटनेस
  • MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर
  • 7200mAh की पावरफुल बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर, 32MP का फ्रंट कैमरा
  • Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo T5x 5G की कीमत

Vivo T5x 5G में भी तीन वेरिएंट्स मिलेंगे। इसमें-

  • 6GB RAM + 128GB- ₹18,999
  • 8GB RAM + 128GB- ₹20,999
  • 8GB RAM + 256GB- ₹22,999

Samsung Galaxy M17e 5G

साउथ कोरियन कंपनी Samsung ने अपने Galaxy M सीरीज में Galaxy M17e 5G लॉन्च किया है। इसमें-

  • 6.58 इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, IP54 रेटिंग
  • MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर
  • Android 16 बेस्ड OneUI 8 ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर
  • 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा
  • 6000mAh की बड़ी बैटरी

Galaxy M17e 5G की कीमत फिलहाल कंपनी ने ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। यह मॉडल अमेजन एक्सक्लूसिव पर सेल के लिस्टेड है।

Poco X8 Pro Series

चाइनीज टेक कंपनी Poco ने भारत में अपनी नई सीरीज Poco X8 Pro Series लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro MAX दो मॉडल्स शामिल हैं। ऐसे में Poco X8 Pro के फीचर्स कि बात करें, तो इसमें-

  • Poco X8 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले,
  • धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69/IP69K रेटिंग
  • MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर
  • 5,300 sq mm area एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम
  • Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3
  • 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 20MP का फ्रंट कैमरा
  • 6,500mAh की बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग

Poco X8 Pro MAX के फीचर्स-

  • 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस
  • IP66, IP68 और IP69/IP69K रेटिंग
  • MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर
  • 5,800 sq mm 3D आइस लूप कूलिंग सिस्टम
  • Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3
  • 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 20MP का फ्रंट कैमरा
  • 9,000mAh बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग

POCO X8 Pro 5G की कीमत

  • 8GB RAM + 256GB- ₹32999, लॉन्च ऑफर के तहत 3000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ 29,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB- ₹35999, लॉन्च ऑफर के तहत 3000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ 32,999 रुपये

Poco X8 Pro Max की कीमत

  • 12GB RAM + 256GB- ₹42999, लॉन्च ऑफर के तहत 3000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ 39,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB- ₹46999, लॉन्च ऑफर के तहत 3000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ 43,999 रुपये

यह भी पढ़ें: Oppo K14 5G लॉन्च! 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ