कैटेगरी

9020mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा Vivo का नया फोन, जानिए क्या होगा खास

Vivo T5 Pro 5G अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है। मॉडल में 9020mAh की दमदार बैटरी मिलने वाली है। यानी कि बार-बार चार्जिंग की छुट्टी। आइए जानते हैं इसके लॉन्च डेट से
विज्ञापन
Updated at :

Vivo V70 FE के बाद अब चाइनीज कंपनी Vivo एक नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस नए मॉडल का नाम Vivo T5 Pro 5G है। यह पिछले साल लॉन्च हुए T4 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी ने इसके लॉन्च डेट को भी कन्फर्म कर दिया है। साथ ही मॉडल से जुड़े कुछ फीचर्स भी रिवील कर दिए हैं। मॉडल में 9020mAh की दमदार बैटरी मिलने वाली है। यानी कि बार-बार चार्जिंग की छुट्टी। आइए जानते हैं इसके लॉन्च डेट से लेकर अब तक रिवील हुए फीचर्स के बारे में।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

कब लॉन्च होगा मॉडल?

वीवो का अपकमिंग मॉडल भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। यह फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा। यानी ऑफिशियल साइट के साथ-साथी सेल के लिए यह मॉडल फ्लिपकार्ट पर भी अवेलेबल होगा। इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दी गई है। माइक्रोसाइट पेज के अनुसार, मॉडल दो कलर Cosmic Black और Glacier Blue में लॉन्च होगा। कंपनी ने दावा किया है कि इतनी बड़ी बैटरी के बाद भी यह मॉडल सबसे पतला फोन होगा।

मिलेगी दमदार बैटरी

T5 प्रो 5G में 9020mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलेगी, यानी कि एक बार चार्ज करने के बाद बैटरी 12.6 घंटे तक गेमिंग, 90 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 13 घंटे तक लाइव स्ट्रीमिंग और 12.9 घंटे तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट दे सकेगी। साथ ही यह 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

गेमिंग और प्रदर्शन फोकस

इस नए मॉडल में सिर्फ बड़ी बैटरी ही नहीं, बल्कि बढ़िया परफॉर्मेंस मिलेगा। इस मॉडल में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलेगा। इसमें 120 FPS तक स्मूद गेमिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे गेमर्स को BGMI और Call of Duty जैसे गेम्स में हर मूवमेंट बहुत स्मूद दिखाई देगा।

सबसे खास बात तो यह है, कि इसमें 7000mm² वेपर कूलिंग चेंबर दिया गया है, जिससे घंटों गेमिंग के दौरान भी फोन ओवरहीट नहीं होगा।

मिलेगा स्मूद डिस्प्ले

मॉडल में 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.8-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68/IP69 रेटिंग दी गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सेल शुरू होते ही OnePlus Nord 6 पर मिलने लगे ऑफर्स, फटाफट चेक करें डिटेल्स

लेखक के बारे में By Kanika karn

Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें