साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने अपने नए बजट मॉडल Samsung Galaxy M17e 5G की इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। यह फोन कंपनी की Galaxy M सीरीज में एक नया वे
साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने अपने नए बजट मॉडल Samsung Galaxy M17e 5G की इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। यह फोन कंपनी की Galaxy M सीरीज में एक नया वेरिएंट होगा, जो मौजूदा Samsung Galaxy M17 5G का रिप्लेसमेंट नहीं बल्कि उसका एक एडिशनल मॉडल माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग फोन के फीचर्स और खासियतों के बारे में।
कब लॉन्च होगा फोन?
भारत में सैमसंग का अपकमिंग मॉडल 17 मार्च को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon, Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। यह मॉडल दो कलर ऑप्शन Vibe Violet और Blitz Blue में लॉन्च होगी। ये दोनों कलर ऑप्शन फोन को स्टाइलिश लुक देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
फोन में क्या मिलेगा खास?
डिजाइन: इस नए मॉडल की थिकनेस 8.2mm है और कंपनी ने इसमें Glass Fibre Reinforced Polymer (GFRP) बैक पैनल दिया है। साथ ही यह IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।
डिस्प्ले: Galaxy M17e 5G में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद होगा. इसके साथ ही फोन में एडेप्टिव ब्राइटनेस और हाई ब्राइटनेस मोड भी दिया गया है, जो आसपास की रोशनी के अनुसार स्क्रीन की ब्राइटनेस अपने-आप एडजस्ट कर सकता है।
संबंधित खबरें (Also Read)
प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ अच्छा परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। वीडियो स्ट्रीमिंग और कैजुअल गेमिंग के लिए इसमें Mali-G57 GPU ग्राफिक्स मिलेगा।
सॉफ्टवेयर: फोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करेगा। कंपनी ने दावा किया है, कि इस फोन को 6 जेनरेशन तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए मॉडल के बैक पैनल में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी: फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है। कंपनी का बैटरी को लेकर दावा है कि यह लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए बेहतर बैकअप दे सकती है।
यह भी पढ़ें: Oppo ला रहा नया 5G फोन, 7000mAh बैटरी और Dimensity 6300 चिपसेट के साथ मचाएगा धमाल

















