कैटेगरी

₹12000 तक सस्ता मिलेगा OnePlus 13, कंपनी के Summer Sale में मिलेगी धमाकेदार डील

अगर आप काफी समय से OnePlus स्मार्टफोन या फिर वनपल्स ईयरबड्स और टैबलेट्स खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे थे, तो अब वो बढ़िया मौका आ गया है। क्योंकि, जल्द
विज्ञापन
Updated at :

अगर आप काफी समय से OnePlus स्मार्टफोन या फिर वनपल्स ईयरबड्स और टैबलेट्स खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे थे, तो अब वो बढ़िया मौका आ गया है। क्योंकि, जल्द ही वनपल्स की मोस्ट-आवेटेड सेल Summer Sale शुरू होने वाली है। कंपनी ने इस सेल की डेट का भी ऐलान कर दिया है और खास बात तो यह है, कि कंपनी ने स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स को भी रिवील कर दिया है। इस सेल में सबसे बड़ा फायदा वनपल्स 13 पर मिलने वाला है। सेल में इस मॉडल की कीमत लगभग 12 हजार रुपये कम हो गई है। आइए जानते हैं डिटेल्स में।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

कब शुरू होगी सेल?

वनपल्स की समर सेल 8 मई से शुरू होने वाली है। इस सेल का फायदा ग्राहक कंपनी की ऑफिशियल साइट के साथ-साथ Amazon और Flipkart पर उठा सकते हैं। इस सेल में कंपनी अपने स्मार्टफोन्स से लेकर टैबलेट्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर बढ़िया छूट दे रही है, जिसमें बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस जैसे बेनेफिट्स दे रही है।

स्मार्टफोन्स पर मिलेगा जबरदस्त ऑफर्स

वनपल्स समर सेल में वनपल्स 15 से लेकर नॉर्ड सीरीज के स्मार्टफोन्स पर बढ़िया डील्स मिल रही है। ऐसे में-

OnePlus 15 सीरीज में ₹77,999 में लॉन्च हुए OnePlus 15 को सेल में बैंक ऑफर्स के साथ ₹73,999 खरीदा जा सकता है। वहीं, OnePlus 15R की सेल प्राइस ₹50,999 है।

OnePlus 13 सीरीज में वनपल्स 13 पर बढ़िया फायदा मिल रहा है। इसपर कंपनी ₹7,000 तक की छूट के साथ ₹5,000 तक का बैंक डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसकी कीमत ₹57,999 हो गई है। इसके अलावा, OnePlus 13R की सेल प्राइस ₹37,999 और OnePlus 13s की सेल प्राइस ₹46,999 हो गई है।

इसके अलावा, हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord 6 पर भी बढ़िया ऑफर मिलेगा। इसे सेल में ₹36,999 में ग्राहक खरीद सकते हैं।

टैबलेट्स पर भी मिलेगी बढ़िया डील

वनपल्स समर सेल में टैबलेट्स पर भी बढ़िया ऑफर्स मिल रहे हैं-

विज्ञापन

ईयरबड्स पर भी छूट

ग्राहक इस सेल में OnePlus Buds Pro 3 को ₹9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, OnePlus Buds 4 को ₹5599 में, Nord Buds 3 Pro को ₹2649 और Nord Buds 3 को ₹2,099 में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro की सेल शुरू, दमदार बैटरी के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

लेखक के बारे में By Kanika karn

Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें