कैटेगरी

Jio का नया प्लान, मिलेगी 31 दिनों की वैलिडिटी, कॉलिंग-डेटा और फ्री एआई भी, कीमत 350 रुपये से भी कम

अगर आप Jio यूजर हैं और मंथली प्लान रिचार्ज करते हैं, तो आपके लिए ये ऑप्शन सही हो सकता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेटा का फायदा भी होगा। आइए जानते ह
विज्ञापन
Updated at :

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio के करोड़ों यूजर्स हैं। इन करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी कई किफायती और बेनेफिट्स वाले प्लान्स लेकर आते रहती है। हालांकि, ज्यादातर यूजर्स मंथली प्लान्स का ऑप्शन चुनते हैं। ऐसे में कंपनी अब 28 दिन के साथ-साथ 31 दिन वाले प्लान्स भी लेकर आई है। अगर आप Jio यूजर हैं और मंथली प्लान रिचार्ज करते हैं, तो आपके लिए ये ऑप्शन सही हो सकता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेटा का फायदा भी होगा। सबसे खास बात तो यह है कि इस प्लान की कीमत 349 रुपये से भी कम है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

जियो का नया 339 रुपये वाला प्लान

जियो के 339 रुपये वाले प्लान में कंपनी पूरे 31 दिन की वैलिडिटी दे रही है। इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा। डेटा की बात करें, तो इस प्लान में डेली यूजर्स 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। साथ ही कंपनी इस प्लान में एक्स्ट्रा बेनेफिट्स में ₹14.95 का टॉक टाइम बैलेंस भी दे रही है। इसके अलावा कंपनी 18 महीने के लिए Google Gemini AI का फ्री एक्सेस दे रही है। यानी कॉलिंग-डेटा के साथ फ्री एआई का फायदा यूजर्स उठा सकते हैं।

किसके लिए अच्छा है यह प्लान?

जियो का यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जो पूरे महीने की वैलिडिटी सस्ते में चाहते हैं। साथ ही जिन्हें ज्यादा कॉलिंग की जरूरत है और कम डेटा की. ऐसे में उनके लिए ये प्लान परफेक्ट रहेगा। इसके अलावा, जो एआई का फायदा उठाना चाहते हैं वो भी इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ₹299 में Vi दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, ऐसे चेक करें आपके एरिया में है या नहीं 5जी नेटवर्क

यह भी पढ़ें: 1 रुपये में नया सिम, BSNL फिर लेकर आया Freedom Plan, जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सस्ते में चाहिए अनलिमिटेड डेटा? Airtel का ये प्लान रहेगा बेस्ट ऑप्शन, मिलेंगे कई सारे फायदे भी

लेखक के बारे में By Kanika karn

Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें